Indonesia Open 2023: सात्विक और चिराग ने रचा इतिहास, खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी

0
150
Indonesia Open 2023 Satwik and Chirag created history, the first Indian pair to win the title latest sports news in hindi

जकार्ता। Indonesia Open 2023 के मेंस डबल्स में भारत के सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है। सात्विक और चिराग ने फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के हारून चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17 और 21-18 से हराकर भारत को पहला सुपर 1000 टाइटल जिताया। इससे पहले चिराग और सात्विक ने वर्ल्ड टूर में भारत के लिए सुपर-100, सुपर-300, सुपर-500, सुपर-750 के टाइटल भी जीते हैं। मेंस सिंगल्स में भारत के एच एस प्रणॉय सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। प्रणॉय को डेनिश शटलर विक्टर एक्सेलसन ने एकतरफा मुकाबले में 21-15 और 21-15 से हरा दिया है।

BAN vs AFG 1st Test: Bangladesh ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को रिकॉर्ड 546 रन से हराया

चिराग और सात्विक का शानदार सफर

Indonesia Open 2023 के मेंस डबल्स में भारतीय जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों ने फाइनल में इंडोनेशिया के हारून चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17 और 21-18 से हराकर भारत का नाम रोशन किया। सात्विक और चिराग का सफर इस टूर्नामेंट में चुनौतियों से भरा हुआ था। विश्व की नंबर-3 की जोड़ी को इस टूर्नामेंट के पहले दौर में फ़्रांस के क्रिस्टो पोपोव और तोमा जूनियर पोपोव की जोड़ी के खिलाफ वॉकओवर मिला था।

दूसरे दौर में इस जोड़ी ने चीन के ही जिंगिंग और झो हाओडोंग की जोड़ी को 21-15 और 21-17 से हराया था। वहीं, क्वाटरफाइनल में दोनों ने विश्व की नंबर-1 जोड़ी इंडोनेशिया के फजर अलफियान और मुहम्मद रियान को 21-13 और 21-13 से करारी शिकस्त दी। पहली बार Indonesia Open 2023 के सेमीफाइनल में पहुँचे सात्विक और चिराग ने साउथ कोरिया के कांग मिन-हाइक और सेओ सेउंग-जे की जोड़ी को 17-21, 21-18 और 21-19 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

IND vs WI: हो गया तय, अजिंक्य रहाणे करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी; रोहित करेंगे आराम!

मेंस सिंगल्स और वुमेंस सिंगल्स के विजेता

Indonesia Open 2023 के मेंस सिंगल्स में विश्व के नंबर-1 शटलर विक्टर ने इंडोनेशिया ओपन के फाइनल मुकाबले में इंडोनेशियाई शटलर एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग को 21-14 और 21-13 से हराया। यह उनका लगातार तीसरा सुपर 1000 टाइटल है। उन्होंने इससे पहले 2021, 2022 में भी यह खिताब जीता था। वहीं, वुमेंस सिंगल्स में चीन की चेन युफेई ने फाइनल मैच में पूर्व विश्व नंबर-1 स्पेन की कैरोलिना मार्टिन को 21-18 और 21-19 से मात दी। विश्व नंबर-4 चेन ने पहली बार इंडोनेशया ओपन का खिताब जीता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here