French Open 2022 Badminton: सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, जीत लिया युगल खिताब

0
324
French Open 2022 super 750 Badminton Satwik, Chirag create history, win doubles title

पेरिस। French Open 2022 Badminton: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। इन भारतीय शटलरों ने मिलकर French Open 2022 Badminton का पुरुष युगल खिताब अपने नाम किया। सात्विक और चिराग किसी सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल में खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस जोड़ी ने पेरिस में खेले गए फाइनल में चीनी-ताइपे के खिलाडिय़ों पर सीधे गेमों में जीत दर्ज की।

Suryakumar Yadav कर गए धमाल, दो घंटे भी नहीं टिका रिजवान का रिकॉर्ड

French Open 2022 Badminton में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब नाम किया। पेरिस में इस जोड़ी ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के पुरुष युगल फाइनल में चीनी ताइपे के लू चिंग याओ और यांग पो हान को सीधे गेम में हरा दिया। दुनिया की 8वें नंबर की जोड़ी, जो 2019 संस्करण में उपविजेता रही थी, ने लू और यांग को 48 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 21-19 से मात दी।

AUS vs IRE: आयरलैंड के पास खोने को कुछ नहीं, ऑस्ट्रेलिया का सबकुछ दांव पर

शानदार फॉर्म में है चिराग-सात्विक की जोड़ी

French Open 2022 Badminton में भारत की इस पुरुष जोड़ी ने इस साल अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है। चिराग-सात्विक ने अगस्त में विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा इंडियन ओपन सुपर 500 का खिताब, कॉमवेल्थ गेम्स में गोल्ड और थॉमस कप भी अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने शुरुआती गेम में 5-0 की बढ़त बना ली थी और लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। हालांकि चीनी ताइपे के खिलाडिय़ों ने वापसी के प्रयास किए लेकिन सात्विक-चिराग ने पहला गेम 21-13 से जीत लिया। दूसरे गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआत में चीनी ताइपे की जोड़ी ने बढ़त की कोशिश की लेकिन इंटरवल तक स्कोर भारत के पक्ष में रहा। दूसरे गेम में चीनी ताइपे के खिलाडिय़ों ने स्कोर 14-14 से और फिर 19-19 से बराबर किया लेकिन सात्विक-चिराग ने लय बनाते हुए 21-19 से गेम और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

1983 के बाद पहली बार किसी भारतीय जोड़ी ने किया कमाल

French Open 2022 Badminton का एकतरफा मुकाबला करीब 48 मिनट तक चला, शुरू से ही भारतीय जोड़ी कोर्ट पर हावी रही। जिससे विपक्षी खिलाडिय़ों का जीतना मुश्किल हो गया। 1983 के बाद पहली बार किसी भारतीय जोड़ी ने फे्रंच ओपेन में पुरुष युगल का खिताब जीता है। इससे पहले 1983 में पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह की जोड़ी ने यह कारनामा किया था। भारतीय जोड़ी की इस शानदार जीत पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है।

भारतीय खिलाड़ियों ने आसानी से जीत हासिल कर ली

French Open 2022 Badminton में इससे पहले सात्विक और चिराग ने पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन और जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को हराया था। दसवीं वरीयता प्राप्त चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जापानी खिलाडिय़ों ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को 49 मिनट में 23-21, 21-18 से मात दी थी। क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी के प्रदर्शन को देखते हुए सेमीफाइनल मैच उनके लिए आसान माना जा रहा था। मैच में हुआ भी ऐसा ही और भारतीय खिलाडिय़ों ने आसानी से जीत हासिल कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here