Abu Dhabi Masters 2023: उन्नति हुड्डा बनी एकल चैम्पियन, पोनप्पा-क्रास्टो को युगल खिताब

0
135
Abu Dhabi Masters 2023 unnati hooda became women’s single champion, tanisha crasto and ashwini ponappa won doubles final

अबू धाबी। Abu Dhabi Masters 2023: भारत की अश्विनी पोनप्पा-तनीषा क्रास्टो ने अबू धाबी मास्टर्स 2023 बैडमिंटन में महिला युगल खिताब जीत लिया है। इनके अलावा उन्नति हुडा महिला एकल में चैंपियन बन गईं। 38वीं रैंकिंग की अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी ने 53 मिनट चले मुकाबले में डेनमार्क की जूली फिन-इप्सेन और माई सॉरो महिला युगल जोड़ी को 21-16, 16-21, 21-8 से हराया। महिला एकल के फाइनल में 152वें रैंकिंग उन्नति हुडा ने भारत की ही समिया इमाद फारुकी को 21-16, 22-20 से हराकर खिताब जीता। फिलहाल दोनों रैंकिंग में टॉप 100 से बाहर हैं।

World Cup 2023: एक जीत और कई रिकॉर्ड, रोहित-विराट और टीम इंडिया ने कर दिया कमाल

उन्नति का दूसरा बीडब्ल्यूएफ खिताब

यह उन्नति का दूसरा बीडब्ल्युएफ सुपर 100 वर्ल्ड टूर खिताब है। पिछले वर्ष उन्नति हुडा ओडिशा ओपन में बीडब्ल्युएफ टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनी थीं। उन्होंने वहां क्वार्टर फाइनल में सामिया इमाद को हराया था। Abu Dhabi Masters 2023 में महिला एकल के फाइनल मुकाबले में 152वें रैंकिंग पर मौजूद 16 वर्षीय उन्नति हुडा ने 20 वर्षीय समिया इमाद फारुकी को सीधे गेम में 21-16, 22-20 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता है।

World Cup 2023: भारत ने खत्म किया 20 साल का इंतजार, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

पूरे मैच में दिखा उन्नति का दबदबा

Abu Dhabi Masters 2023 के इस मैच में भारतीय शटलर ने पहले गेम से ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्नति ने बढ़त को बरकरार रखते हुए 21-16 से पहले गेम में जीत दर्ज की। हालांकि इस बीच समिया इमाद फारुकी ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए 11-7 से बढ़त बनाई, लेकिन उन्नति ने जल्द ही पलटवार करते हुए बैक-टू-बैक प्वाइंट हासिल करते हुए दूसरे गेम को 22-20 से जीतकर महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया।

World Cup 2023: आज जीती तो टॉप पर होगी टीम इंडिया, इंग्लैंड का सफर मुश्किल

अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो ने जीता युगल खिताब

Abu Dhabi Masters 2023 में एक अन्य फाइनल मुकाबले में बैडमिंटन रैंकिंग में 38वें स्थान पर मौजूद अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो ने डेनमार्क की जूली फिन-इप्सेन और माई सॉरो महिला युगल जोड़ी को 21-16, 16-21, 21-8 से हराया। भारत की अश्विनी और तनीषा की जोड़ी ने डेनमार्क की जोड़ी को शुरुआती गेम में कड़ी टक्कर दी और उन्होंने शुरुआत से ही अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए पहला गेम 21-16 से जीत लिया।

नहीं रहे Sir Bobby Charlton, शोक में डूबा फुटबॉल जगत; प्लेन क्रैश में मौत को हराया

जीत के लिए भारतीय जोड़ी को करना पड़ा संघर्ष

दूसरे गेम में जूली फिन और माई सॉरो ने दमदार खेल के साथ वापसी की और बढ़त हासिल की। वहीं, भारतीय जोड़ी ने Abu Dhabi Masters 2023 के इस गेम को जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। डेनमार्क की जोड़ी ने इस गेम में जीत दर्ज करते हुए मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया। निर्णायक गेम में शुरुआत से ही भारतीय जोड़ी डेनमार्क जोड़ी पर हावी रही। अश्विन और तनीषा ने डेनमार्क की जोड़ी को वापसी करने का कोई मौक़ा नहीं दिया और बड़ी आसानी से तीसरे गेम को 21-8 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here