Home sports Asian Games 2023: औपचारिक उद्घाटन से पहले आज से खेलों का रोमांच,...

Asian Games 2023: औपचारिक उद्घाटन से पहले आज से खेलों का रोमांच, भारत के 655 एथलीट दिखाएंगे दम

0
Asian Games 2023 before opening ceremony on 23rd september, sporting events are starting today

बीजिंग। Asian Games 2023: हांगझोऊ में नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु और बजरंग पुनिया कुछ शीर्ष भारतीय सितारे होंगे। एशियन गेम्स में 655 भारतीय एथलीटों का एक बड़ा दल प्रतिस्पर्धा करेगा। साल 2018 में अपना सर्वश्रेष्ठ पदक प्रदर्शन करने के बाद भारतीय दल 8 अक्टूबर तक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में एशियाई खेलों में नई ऊंचाइयां हासिल करना चाहेगा। 19वें एशियन गेम्स में 655 सदस्यीय भारतीय दल 61 में से 41 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेगा। हांगझोऊ और उसके आसपास कुल 56 खेल स्थानों का उपयोग किया जाएगा, जिसमें 481 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा होगी।

Asian Games 2023: एशियाड के लिए श्रीलंका की पुरुष और महिला टीम घोषित, अथापत्थु और अराचिगे संभालेंगे कमान

आज से शुरू होंगी विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धाएं

एशियाई खेल आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर को उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो रहा है। हालांकि, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और बीच वॉलीबॉल की प्रतियोगिता 19 सितंबर से शुरू हो रही है। पुरुष और महिला भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही हैं। Asian Games 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना अभियान 21 सितंबर से शुरू कर रही है और फाइनल 25 सितंबर को होगा। एशियाई खेल में पुरुष क्रिकेट 27 सितंबर से शुरू हो रहा है और फाइनल 7 अक्टूबर को होगा। भारतीय पुरुष अपना अभियान 3 अक्टूबर से शुरू करेंगे।

Asian Games 2023: भारतीय क्रिकेट टीमों में बदले खिलाड़ी, यहां देखिए मेंस-विमेंस टीम की अपडेट सूची

ट्रैक एंड फील्ड में 68 एथलीट, नीरज से पदक की उम्मीद

ट्रैक एंड फील्ड में 68 एथलीटों के साथ, एथलेटिक्स में भारत का सबसे बड़ा दल प्रतिनिधित्व कर रहा है। ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा Asian Games 2023 में भारत की बड़ी उम्मीद हैं। 25 वर्षीय मौजूदा विश्व चैंपियन, 2018 में जकार्ता के अपने स्वर्ण पदक विजेता प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। एशियाई खेल में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं 29 सितंबर से शुरू हो रही हैं और ये 5 अक्टूबर तक चलेंगी। एशियाई खेल में पुरुषों के भाला फेंक का फाइनल 4 अक्टूबर को होगा। नीरज चोपड़ा हांगझोऊ में भारत के पांच ओलंपिक पदक विजेताओं में से एक होंगे। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधु, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, पहलवान बजरंग पुनिया और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू भी मैदान में हैं।

Asian Games 2023 में खेल के रूप में शामिल होगा PUBG, ब्रेक डांस की भी होगी प्रतियोगिता

बैडमिंटन और भारोत्तोलन में पदक की उम्मीद

एशियाई खेल 2023 में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक किया जाएगा। पीवी सिंधु 19 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी, जिसमें कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन लक्ष्य सेन और एचएस प्रणॉय भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। पूर्व विश्व चैंपियन और टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू 30 सितंबर को महिलाओं के 49 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में Asian Games 2023 में अपना डेब्यू करेंगी। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया, पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में मौजूदा चैंपियन हैं और 6 अक्टूबर को एक्शन में नजर आएंगे।

Asian Games 2023: भारतीय फुटबॉल टीम का ऐलान, सुनील क्षेत्री को मिली कमान

मुक्केबाजी में निकहत जरीन पर निगाहें

इस बीच, Asian Games 2023 में मुक्केबाजी की प्रतिस्पर्धा अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफायर की भूमिका भी निभाएगी। बॉक्सिंग में दो बार की मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत जऱीन 24 सितंबर को महिलाओं के 50 किग्रा में अपना अभियान शुरू करेंगी जबकि लवलीना बोरगोहेन 26 सितंबर को महिलाओं के 75 किग्रा में शुरुआत करेंगी। मुक्केबाजी प्रतियोगिताएं 5 अक्टूबर को समाप्त होंगी।

Asian Games 2023 के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, ललित की वापसी

हॉकी में ओलंपिक कोटा का होगा क्वालीफायर

Asian Games 2023 में हॉकी प्रतियोगिता भी पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफायर के तौर पर काम करेगी। भारतीय हॉकी टीमें हांगझोऊ में स्वर्ण जीतकर साल 2024 में आयोजित होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल के लिए टिकट हासिल करने की कोशिश करेंगी। एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले शुरू हो रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत 25 सितंबर को करेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version