Women’s Hockey Asia Cup 2025 : भारतीय टीम कल थाईलैंड के खिलाफ शुरू करेगी अपना खिताबी अभियान

394
Women's Hockey Asia Cup 2025, India vs Thailand, match Preview, Full schedule, Latest sports news
Advertisement

हांगझोउ। Women’s Hockey Asia Cup 2025 : भारतीय महिला हॉकी टीम चीन के हांगझोउ में कल से शुरू हो रहे हॉकी एशिया कप में अपने अभियान की शुरूआत थाईलैंड के खिलाफ करेगी। वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम का प्रदर्शन इस साल कुछ अच्छा नहीं रहा है। लिहाजा वर्ल्ड रैंकिंग में 30वें स्थान पर मौजूद थाईलैंड के खिलाफ भारतीय टीम बड़ी जीत से शुरूआत करना चाहेगी।

भारत पूल बी में खेल रहा है। इस ग्रुप में भारत और थाईलैंड के अलावा जापान और सिंगापुर भी हैं। जबकि पूल ए में चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया अज्ञैर चीनी ताइपे हैं। भारत को अपना दूसरा मुकाबला शनिवार को जापान से और 8 सितंबर को सिंगापुर से खेलना है।

Hockey Asia Cup में आज भारत और मलेशिया के बीच घमासान, फाइनल के लिए हर हाल में जीत जरूरी

वर्ल्ड कप का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट

Women’s Hockey Asia Cup 2025 अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट भी है। लिहाजा भारतीय टीम यहां खिताब जीतकर सीधा वर्ल्ड कप का टिकट कटाना चाहेगी। लेकिन टीम को बीते कुछ मुकाबलों के अपने खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ना होगा। भारत की खिताबी दावेदारी के बीच में चीन मुख्य प्रतिद्धंद्धी हो सकता है।

Women’s Asian Hockey 5s World Cup Qualifier: भारत की धमाकेदार जीत, थाईलैंड को 7-2 से हराकर वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

Hockey Asia Cup : सुपर-4 में भारत-कोरिया मैच 2-2 से ड्रॉ, मौके चूकना इंडिया को पड़ा भारी

भारतीय टीम चोटों से परेशान

भारतीय टीम की सबसे बड़ी परेशानी अपनी प्रमुख खिलाड़ियों की चोट है। अनुभवी गोलकीपर सविता और ड्रैग फ्लिकर दीपिका चोटिल होने के कारण Women’s Hockey Asia Cup 2025 में नहीं खेल रही हैं। सविता टखने की चोट के कारण बाहर है। वहीं, दीपिका की जगह साक्षी खेल रही हैं। फॉरवर्ड और ड्रैग फ्लिकर दीपिका ने पिछले कुछ अर्से में शानदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों के नहीं खेलने से कप्तान सलीमा टेटे, नवनीत कौर, उदिता, नेहा, शर्मिला देवी और लालरेम्सियामी पर अधिक भार रहेगा।

US Open: हर दिन नया इतिहास रच रहे युकी भांबरी, सेमीफाइनल में पहुंचे; अब खिताब की ओर निगाहें

वर्ष 2025 में भारत का खराब प्रदर्शन

इस साल भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। FIH Pro League के यूरोप चरण में टीम आखिरी स्थान पर रही। हालांकि भारत ने एशिया कप 2004 और 2017 में जीता है। इस लिहाज से भारत को स्वाभाविक दावेदार माना जा रहा है लेकिन सबकुछ टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। भारत ने प्रो लीग के 16 मैचों में 100 से ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर गंवाएं। Women’s Hockey Asia Cup 2025 में टीम को इस कमजोरी पर पार पाना होगा।

PAK vs UAE: अफगानिस्तान से हार के बाद बदलेगी पाकिस्तान की प्लेइंग XI, आज यूएई से होगा सामना

भारतीय टीम (Women’s Hockey Asia Cup 2025)

गोलकीपर: बंसरी सोलंकी, बिचु देवी खारिबाम
डिफेंडर: मनीषा चौहान, उदिता, ज्योति, सुमन देवी थोउदम, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी
मिडफील्डर: नेहा, वैश्णवी विठ्ठल फाल्के, सलिमा टेटे (कप्तान), शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, सुनलिता टोप्पो
फॉरवर्ड: नवनीत कौर, रुतुजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग, मुमताज खान, साक्षी, संगीता कुमारी

Share this…