हांगझोउ। Women’s Hockey Asia Cup 2025 : भारतीय महिला हॉकी टीम ने वीमेंस हॉकी एशिया कप में धुंआधार शुरूआत की है। हांगझाउ के गोंगशु कैनाल स्पोर्ट्स पार्क हॉकी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 11-0 से रौंद दिया। इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने बता दिया है कि पिछले कुछ समय से चल रही खराब फार्म अब बीती बात हो चुकी है। टीम जीत के इरादे से Women’s Hockey Asia Cup 2025 खेलने आई है।
𝐄𝐥𝐞𝐯𝐞𝐧 𝐠𝐨𝐚𝐥𝐬, 𝐭𝐰𝐨 𝐡𝐚𝐥𝐯𝐞𝐬, 𝐭𝐨𝐭𝐚𝐥 𝐜𝐨𝐧𝐭𝐫𝐨𝐥. 💪
From 5–0 at Half-Time to 11–0 at the final whistle, India register a thumping win over Thailand in Pool B of the Women’s Asia Cup 2025.#HockeyIndia #IndiaKaGame #WomensAsiaCup pic.twitter.com/lc1AAECC9I
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 5, 2025
भारत के लिए मुमताज खान (7वें, 49वें मिनट में), उदिता (30वें, 52वें मिनट में) और ब्यूटी डुंग डुंग (45वें, 54वें मिनट में) ने दो-दो गोल दागे। जबकि संगीता कुमारी (10वें मिनट में), नवनीत कौर (16वें मिनट में), लालरेम्सियामी (18वें मिनट में), शर्मिला देवी (57वें मिनट में) और रुतुजा दादासो पिसल (60वें मिनट) ने एक-एक गोल किया
From an early strike to sealing it late! 🔥
Mumtaz Khan bags a brace and is named 𝐏𝐥𝐚𝐲𝐞𝐫 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐌𝐚𝐭𝐜𝐡 in India’s big win at the Women’s Asia Cup Gongshu 2025.#HockeyIndia #IndiaKaGame #WomensAsiaCup2025 pic.twitter.com/PcC3wedF3y
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 5, 2025
हाफ टाइम तक भारत 5-0 से आगे
Women’s Hockey Asia Cup 2025 में भारत ने पहले क्वार्टर में मुुमताज खान और संगीता कुमारी के फील्ड गोल से अपना खाता खोला। इन दो गोल के दबाव में आई थाईलैंड की टीम बिखरती चली गई। दूसरे क्वार्टर में भी भारत के आक्रामक खेल जारी रखा और 3 और गोल दागकर अपनी बढ़त को 5-0 तक पहुंचा दिया। दोनों क्वार्टर में थाईलैंड की खिलाड़ी गेंद पर कब्जा जमाने को लेकर जूझती ही दिखाई दीं। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने मनचाहे तरीके से पूरे मैच को चलाया।
भारत के लिए दूसरे क्वार्टर में अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर और मिडफील्डर लालरेम्सियामी ने लगातार दो फील्ड गोल दागे। इसके बाद उदिता ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर पहले हाफ का अंत शानदार तरीके से किया।
Hockey Asia Cup : भारत ने मलेशिया को 4-1 से दी मात, प्वाइंट टेबल में टॉप पर इंडिया
चौथे क्वार्टर में भारत ने की गोलों की बारिश
हाफ टाइम तक 5-0 की बढ़त ले चुकी भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर की शुरूआत भी आक्रामक तरीके से की। भारत के खिलाड़ियों ने थाईलैंड के पोस्ट पर लगातार दबाव बनाए रखा लेकिन गोल नहीं हो सका। क्वार्टर के आखिरी मिनिटों में भारत ने एक गोलकर अपनी बढ़त को 6-0 कर दिया
चौथे क्वार्टर में तो भारत ने गोल की बारिश कर दी। मुमताज खान, उदिता और शर्मिला देवी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए। जबकि ब्यूटी डुंग डुंग और रुतुजा दादासो पिसाल ने फील्ड गोल किए। इस तरह Women’s Hockey Asia Cup 2025 का अपना पहला मैच समाप्त होने तक भारतीय टीम ने थाईलैंड पर 11-0 की बढ़त कायम कर ली थी।
Goals galore to kick things off! 🙌
India Women secure a comprehensive 11–0 win over Thailand in their Pool B opener of the Women’s Asia Cup 2025.#HockeyIndia #IndiaKaGame #WomensAsiaCup pic.twitter.com/6HyZ3aYgNV
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 5, 2025
शनिवार को जापान से भिड़ेगी भारतीय टीम
भारत ने 2004 और 2017 में महिला एशिया कप का खिताब जीता था। Women’s Hockey Asia Cup 2025 में भारतीय टीम पूल-बी में है। इस पूल में मौजूदा चैंपियन जापान, थाईलैंड और सिंगापुर भी हैं। भारत अब शनिवार को जापान से भिड़ेगा। इस साल का महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट, 2026 हॉकी वर्ल्ड कप (बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाला) की क्वालिफायर प्रतियोगिता भी है। इसमें जो टीम चौंपियन बनेगी, उसे सीधे वर्ल्ड कप का टिकट मिलेगा। जबकि दूसरे से पांचवें स्थान पर आने वाली टीमें अगले साल की शुरुआत में होने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेलेंगी।