Women’s Hockey Asia Cup 2025: भारत ने सिंगापुर को 12-0 से रौंद कर सुपर-4 में किया प्रवेश

522
Women's Hockey Asia Cup 2025, India thrashed Singapore 12-0, enters the Super-4, Latest sports news
Advertisement

हांगझोऊ (चीन)। Women’s Hockey Asia Cup 2025 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को सिंगापुर को 12-0 से रौंद दिया। इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सपुर-4 में जगह पक्की कर ली है। भारत की ओर से मुमताज खान और नवनीत कौर ने हैट्रिक लगाई। जबकि नेहा ने दो और लालरेम्सियामी, उदिता, शर्मिला सिंह और रुतुजा दादासो पिसाल एक-एक गोल किए।

पहले क्वार्टर में ही भारत ने दागे 4 गोल

भारतीय टीम मैच की शुरुआत से ही सिंगापुर पर दबाव बना दिया। पहले क्वार्टर में ही भारत ने सिंगापुर के डिफेंस को भेदते हुए चार गोल दागे। मैच के दूसरे मिनट में ही मुमताज खान ने अपने शानदार फील्ड गोल से भारत का खाता खोला। इसके 11वें मिनट में नेहा ने और 13वें मिनट में लालरेम्सियामी ने फील्ड गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। 14वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर नवनीत कौर ने गोल कर भारत की बढ़त को 4-0 कर दिया।

हाफ टाइम तक भारत 7-0 से आगे

Hockey : भारत-ऑस्ट्रेलिया हॉकी सीरीज की पहली भिड़ंत आज, सलीमा टेटे की कप्तानी में उतरेगी टीम

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने आक्रमक प्रदर्शन करना जारी रखा। इस क्वार्टर में भारत ने तीन गोल किए। नवनीत ने इस क्वार्टर में दो गोल और दागकर मैच में अपनी हैट्रिक पूरी की। Women’s Hockey Asia Cup 2025 में मैच के 20वें मिनट में नवनीत ने पहले फील्ड गोल किया और फिर 28वें मिनट में उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया। क्वार्टर के समाप्त होने से ठीक पहले मैच के 29वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर उदिता ने गोलकर भारत की बढ़़त को 7-0 कर दिया। इसी स्कोर लाइन पर हाफ टाइम हो गया।

Hockey Asia Cup : भारत ने जीता हॉकी एशिया कप, कोरिया को 4-1 से हराया, वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई

तीसरे क्वार्टर में मुमताज की हैट्रिक पूरी

Women’s Asian Champions Trophy: भारत ने किया एशिया फतह, जापान को 4-0 से रौंदकर जीता गोल्ड

तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने सिंगापुर को दबाव में बनाए रखा और 4 गोल दागे। इसमें से दो फील्ड गोल मुमताज ने किए और मैच में अपनी हैट्रिक पूरी की। वहीं, नेहा ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए अपना दूसरा गोल दागा। क्वार्टर के आखिरी मिनट में शर्मिला सिंह ने पीसी को गोल में बदला। इसी के साथ भारत ने 11-0 स्कोर के साथ बड़ी बढ़त हासिल कर ली, जिसे कम करने की सिंगापुर की सभी कोशिशें भारत ने नाकाम कर दी। चौथे क्वार्टर में मैच के 53वें मिनट पर रुतुजा ने पीसी के जरिए गोल कर भारत का स्कोर 12-0 कर दिया। Women’s Hockey Asia Cup 2025 के इस अहम मुकाबले में भारत ने इसी स्कोर लाइन पर मैच में जीत दर्ज की।

Share this…