Hockey World Cup 2023: चैंपियन बने तो हर भारतीय खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए का ईनाम

0
115
Hockey World Cup 2023 If India Won title, every player will get Rs 1 crore

भुवनेश्वर। Hockey World Cup 2023: ओडिसा में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। टूर्नामेंट के सभी मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे। भारत लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इस बीच ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि अगर भारत यह विश्व कप जीतने में सफल रहता है तो भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

पटनायक ने Hockey World Cup 2023 की तैयारियों के मद्देनजर राउरकेला का दौरा किया। यहां उन्होंने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में विश्व कप गांव का उद्घाटन किया। विश्व कप गांव को रिकॉर्ड नौ महीने के अंदर बनाया गया है और इसमें हॉकी विश्व कप के स्तर के अनुरूप सभी सुविधाओं के साथ 225 कमरे हैं। विश्व कप विलेज में हॉकी विश्व कप की टीमें और अधिकारी रहेंगे।

Hockey World Cup 2023: बस आठ दिन शेष, भारत ‘घर में’ खत्म करेगा 47 सालों का इंतजार

नेशनल टीम के खिलाड़ियों से मिले पटनायक

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पटनायक ने विश्व कप विलेज में ठहरी राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम से बातचीत की। पटनायक ने कहा, ’अगर हमारा देश Hockey World Cup 2023 जीतता है तो टीम इंडिया के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे चैंपियन बनकर उभरें।’ इस अवसर पर खिलाड़ियों ने ओडिशा सरकार की प्रशंसा की और देश के खिलाड़ियों और हॉकी के लिए बेहतर सुविधाएं और माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

विश्व कप गांव में सभी इंटरनेशनल सुविधाएं मौजूद

विश्व कप गांव राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को Hockey World Cup 2023 के लिहाज से बेहतर माहौल देगा। यहां हॉकी अभ्यास केंद्र और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम भी खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। ओडिशा की संस्कृति को दर्शाते हुए सेवा और आतिथ्य की जिम्मेदारी ताज ग्रुप को दी गई है। इसके लिए हॉकी इंडिया ने ताज ग्रुप से बात कर ली है। ओडिशा के खेल मंत्री टीके बेहरा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की, सचिव वी के पांडियन, सचिव खेल, आर विनील कृष्णा, एमडी आईडीसीओ, भूपेंद्र सिंह पूनिया, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और ओडिशा सरकार और हॉकी इंडिया के अधिकारी वर्ल्ड कप विलेज के उद्घाटन के मौके पर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here