Hockey World Cup 2023: भारत की धमाकेदार शुरुआत, स्पेन को 2-0 से पीटा

0
265
Hockey World Cup 2023 Group D India beat Spain by 2-0 Live updates
File Photo

राउरकेला। Hockey World Cup 2023 में भारत ने शानदार शुरूआत करते हुए अपने पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से शिकस्त दी। भारत के लिए अमित रोहिदास ने 12वें और हार्दिक सिंह ने 26वें मिनट में गोल दागे। इस जीत के साथ ही ग्रुप डी में इंग्लैंड और भारत 3-3 अंक के साथ बराबरी पर आ गए हैं हालांकि बेहतर गोल औसत के चलते इंग्लैंड टॉप पर है। भारत की इस जीत में गोलकीपर कृष्णा पाठक की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने कई शानदार बचाव कर स्पेन को मैच में खाता नहीं खोलने दिया।

मैच में भारत के गोल और अधिक हो सकते थे लेकिन कप्तान मनप्रीत सिंह पेनल्टी स्ट्रोक चूक गए। इसके अलावा भी भारत ने ज्यादातर पेनल्टी कॉर्नर खराब किए। हालांकि मैच के दौरान भारत अधिकांश समय स्पेन पर हावी दिखाई दिया। भारत ने बेहतर मूव बनाए और बॉल पजेशन भी भारतीय टीम के पक्ष में रही। पहले मैच में भारत ने जिस तरह आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन किया, उसने Hockey World Cup 2023 में टीम के खिताबी अभियान को मजबूती दी है।

Hockey World Cup 2023: इंग्लैंड 4-0 से जीता, वेल्स को हराया

तीसरा क्वार्टर- कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेनल्टी स्ट्रोक चूके

मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत को गोल करने का सुनहरा मौका मिला। 32वें मिनट में स्पेन के खिलाड़ियों की गलती की वजह से टीम इंडिया को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर सबको गोल की उम्मीद थी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह स्ट्रोक लेने आए, लेकिन वह स्पेन के गोलकीपर को नहीं भेद सके। गेंद गोललाइन को पार नहीं कर सकी और टीम इंडिया को खाते में तीसरा गोल नहीं जुड़ा। इस तरह हरमन Hockey World Cup 2023 में पेनल्टी स्ट्रोक चूकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके बाद 37वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर भी गोल नहीं हो सका। इसके बाद भारत को फील्ड गोल का मौका मिला लेकिन इसे भी खराब कर दिया।

Hockey World Cup 2023: ओपनिंग मैच में अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से शिकस्त दी

दूसरा क्वार्टर- हार्दिक सिंह ने ठोका शानदार गोल, पाठक के जबर्दस्त सेफ

मैच का दूसरा क्वार्टर भी भारत के नाम रहा। मैच के 26वें मिनट में हार्दिक सिंह ने शानदार फील्ड गोलकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। लेकिन इस हॉफ के स्टार रहे गोलकीपर कृष्णा पाठक। जिन्होंने तीन शानदार सेफ कर स्पेन को अपना खाता नहीं खोलने दिया। दूसरे क्वार्टर के 10वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोलकीपर कृष्णा पाठक ने शानदार बचाव किया। 13वें मिनट में एक बार फिर पाठक ने शानदार बचाव किया। दूसरे हाफ के आखिरी मिनट में तो स्पेन गोल करने के एकदम करीब पहुंच गया था। पोस्ट और स्पेन के खिलाड़ी के बीच सिर्फ गोलकीपर पाठक ही थे लेकिन यहां भी उन्होंने बेहतरीन सेफ करते हुए भारत की 2-0 की बढ़त को कायम रखा।

पहले क्वार्टर में भारत 1-0 से आगे

Hockey World Cup 2023 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने तेजतर्रार शुरूआत की। पहले क्वार्टर में भारत ने स्पेन पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत को पहले हाफ के 11वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन स्पेन के डिफेंस ने इसे बेकार कर दिया। अगले ही मिनट भारत को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला और अमित रोहिदास ने रिबाउंड शॉट पर शानदार गोल दागकर टीम को स्पेन पर शुरूआती बढ़त दिला दी। पहला क्वार्टर समाप्त होने से करीब डेढ़ मिनट पहले भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका।

Hockey World Cup 2023: दोनों टीमें

भारत: पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप सेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।

स्पेन: एंड्रियास रफी, एलेजांद्रो अलोंसो, सीजर क्यूरील, ज़ावी गिस्पर्ट, बोर्जा लाकाले, अलवारो इग्लेसियस, इग्नासियो रोड्रिग्ज, एनरिक गोंजालेज, जेरार्ड क्लैप्स, एंड्रियास रफी, जोर्डी बोनास्त्रे, जोकिन मेनिनी, मारियो गारिन (जीके), मार्क रेने, मार्क मिरालेस (कप्तान) , पेपे कुनील, मार्क रिकसेन्स, पाउ कुनील, मार्क विजकैनो।

Hockey World Cup 2023 कल से, 16 टीमें, 18 दिन और 44 मैच, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

सभी टीमों के होंगे तीन-लीग मैच, फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को

सभी टीमों को 4-4 के चार ग्रुपों में बांटा गया है। Hockey World Cup 2023 में भारतीय टीम इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ ग्रुप डी में है। लीग स्टेज पर प्रत्येक टीम को 3-3 मुकाबले खेलने होंगे। इसके बाद हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें क्वार्टरफाइनल में जाएंगी। फिर चार टीमें सेमीफाइनल के लिए यहां से क्वालीफाई करेंगी। 29 जनवरी को दो टॉप टीमों के बीच होगा फाइनल मुकाबला और सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमें ब्रॉन्ज मेडल मैच में भिड़ेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here