Hockey WC 2023: बेल्जियम-जर्मनी के बीच फाइनल आज, भारत ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

0
286
Hockey WC 2023 Belgium-Germany will meet in final today, India made embarrassing record

भुवनेश्वर। Hockey WC 2023 का फाइनल मुकाबला आज शाम 7 बजे से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में बेल्जियम और जर्मनी के बीच खेला जाएगा। उससे पहले शाम 4ः30 बजे से ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा। ऑस्ट्रेलिया को जर्मनी और नीदरलैंड को बेल्जियम ने सेमीफाइनल में शिकस्त दी थी। इस बीच भारत ने अपने आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को भी 5-2 से रौंद दिया। इसके बावजूद भारत के नाम हॉकी वर्ल्ड कप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे टीम इंडिया जरूर भूलना चाहेगी।

Usain Bolt से 100 करोड़ की धोखाधड़ी, खाते से उड़ाई रकम

क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड से हारकर Hockey WC 2023 से बाहर हुई भारत ने 9 से 16वें स्थान के मुकाबलों में पहले जापान को रौंदा। इसके बाद अपने आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को भी 5-2 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में अर्जेंटीना के साथ संयुक्त रूप से 9वां स्थान प्राप्त किया। यह किसी भी मेजबान देश का हॉकी वर्ल्ड कप में सबसे खराब प्रदर्शन है। इस शर्मनाक प्रदर्शन से भारत ने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2010 में भारत में खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप में भारत 8वें स्थान पर रहा था। भारत ने इस टूर्नामेंट में भी अच्छी हॉकी खेली लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी ही लापरवाही से मिली नजदीकी हार ने उसे यह शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने पर मजबूर कर दिया।

अर्जेंटीना के साथ 9वें स्थान पर रहा भारत

Hockey WC 2023 में भारत ने अर्जेंटीना के साथ 9वें स्थान पर फिनिश किया। साउथ अफ्रीका की टीम वेल्स के साथ 11वें स्थान पर रही। फ्रांस और मलेशिया 13वें नंबर पर रहीं। वहीं, चिली और जापान ने 15वें स्थान पर रहकर टूर्नामेंट खत्म किया। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों में इंग्लैंड 5वें, स्पेन छठे, न्यूजीलैंड 7वें और कोरिया 8वें नंबर पर रही।

3-3 बार के वर्ल्ड चैंपियन फाइनल की रेस से बाहर

ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड Hockey WC 2023 में तीसरे स्थान के लिए आज शाम आमने-सामने होंगे। दोनों ही फाइनल की रेस से बाहर हो चुके हैं। दोनों टीमों के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों में अब तक 73 मैच खेले गए। ऑस्ट्रेलिया ने 38 और नीदरलैंड ने 26 जीते। दोनों के बीच 9 मैच ड्रॉ भी रहे। ऑस्ट्रेलिया और दोनों ही टीमों ने 3-3 बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी भी जीती है। लेकिन, आज जीतने वाली टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here