Home Hockey बॉलीवुड के फेवरेट बने पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह, अब बनेगी ‘सिंह...

बॉलीवुड के फेवरेट बने पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह, अब बनेगी ‘सिंह सूरमा’

0
Former hockey captain Sandeep Singh became Bollywood's favorite
Image Credit: Google

पहले खेल करियर पर बनी थी ‘सूरमा’

अब राजनीतिक सफर को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा,

चंडीगढ़। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह इन दिनों बॉलीवुड के फेवरेट बने हुए है। ऐसा शायद पहली बार ही हो रहा है कि किसी खिलाड़ी के जीवन पर दो फिल्में बनने जा रही है। संदीप सिंह के खेल करियर पर पहले फिल्म सूरमा बन चुकी है जो काफी सफल साबित हुई और अब उनके राजनीतिक सफर पर ‘सिंह सूरमा’ बनने जा रही है। इस फिल्म को लेकर खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि संदीप अभी हरियाणा के खेल राज्य मंत्री का दायित्व संभाल रहे है।

गौरतलब है कि संदीप सिंह ने 2019 का चुनाव पिहोवा हलके से भाजपा के टिकट पर लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद उन्हें खेल राज्य मंत्री बनाया गया। हालांकि अपने इस नौ माह के कार्यकाल में वह काफी विवादित भी रहे, लेकिन उन्होंने खेलों में सुधार के लिए काफी प्रयास भी किए। खेल राज्य मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दूसरी आने वाली फिल्म को लेकर ट्वीट भी किया है। इस फिल्म में सूरमा के आगे के जीवन की कहानी को दर्शाया जाएगा कि किस तरह संदीप सिंह ने हॉकी की दुनिया में देश का परचम लहराने के बाद राजनीति की तरफ कदम बढ़ाया।

अंबाती रायडू के घर आई नन्हीं परी, ट्विटर पर वायरल तस्वीर

पर्दे पर कौन बनेगा ‘सिंह सूरमा’, खुलासा नहीं

जानकारी के अनुसार इस फिल्म ‘सिंह सूरमा’ के निर्माता दीपक सिंह हैं। इस फिल्म में किन चेहरों को किरदार के रूप में जगह मिलेगी, इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। हिंदी में आने वाली इस फिल्म का काम जल्दी शुरू होगा। इससे पहले सरदार संदीप सिंह के जीवन पर बनी सूरमा फिल्म को बेहद सफलता मिली थी। इस फिल्म में उनके जीवन और संघर्ष की कहानी को बखूबी दिखाया गया था। लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों ने इस फिल्म को देखा। काफी सोशल साइट्स पर यह फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म को मोटिवेशनल बताया गया है, जिसमें संदेश है कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए और संघर्ष ही जीवन का दूसरा रूप है।

‘नेवर गिव अप’ का संदेश देगी फिल्म

पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह के अनुसार दो साल पहले बनी सूरमा एक ऐसे पॉजिटिव व्यक्ति के संघर्ष की कहानी है, जिसने जमीन से उठने के बाद आसमान तक की ऊंचाइयों को छुआ। उस फिल्म के जरिए ‘नेवर गिव अप’ का संदेश लोगों तक पहुंचा है। अब देखना यह होगा कि दूसरी फिल्म ‘सिंह सूरमा’ के लिए हाकी प्रेमियों व दर्शकों को कितना इंतजार करना पड़ेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version