FIH Pro League 2022: रोमांचक शूट आउट में भारत ने स्पेन को 3-1 से हराया

0
354
FIH Pro League 2022 India beat Spain 3-1 in thrilling shoot-out

भुवनेश्वर। FIH Pro League 2022 में रोमांचक मुकाबले में भारत ने स्पेन को शूट आउट में 3-1 से हरा दिया। निर्धारित समय के बाद दोनों टीम 2-2 से बराबर थीं। भारत के लिए हरमनप्रीत (12वें और 32वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे जबकि कप्तान मार्क मिरालेस (43वें मिनट) और पेरे अमात (55वें मिनट) ने स्पेन के लिए नियमित समय में गोल किए। दो चरण के मुकाबले के पहले मैच में भारत को स्पेन के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

FIH Pro League 2022 में स्पेन ने शानदार शुरुआत करते हुए चौथे मिनट में ही मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन टीम इसे गोल में बदलने में नाकाम रही। भारत को भी 10वें मिनट में पेनल्टी कॉनर्र मिला लेकिन जुगराज सिंह का शॉट लक्ष्य से कुछ दूर रह गया। भारत को दो मिनट बाद ही एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार कप्तान हरमनप्रीत ने गोल करने में कोई गलती नहीं की। स्पेन ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक शुरुआत की लेकिन मनप्रीत सिंह ने विरोधी टीम के हमले को नाकाम कर दिया।

हाफ टाइम तक 1-0 से आगे थी भारतीय टीम

FIH Pro League 2022 मैच में सर्कल के अंदर मनप्रीत के आक्रामक टैकल के लिए 25वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर और भारतीय खिलाड़ी को हरा कार्ड मिला। रविचंद्र सिंह ने हालांकि स्पेन के गोल करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत ने इसके बाद कई मौके बनाए लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी। तीसरे क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत के गोल से स्कोर 2-0 कर दिया।

FIH Pro League 2022: भारतीय टीम का धमाल, न्यूजीलैंड को 7-4 से हराया

भारतीय खिलाड़ियों को फाउल के कारण मिले कई कार्ड

FIH Pro League 2022 में इसके बाद हरमनप्रीत पहले प्रयास में गेंद को अपने कब्जे में लेने में नाकाम रहे लेकिन राजकुमार ने गेंद को कप्तान तक पहुंचाया और उन्होंने दूसरे प्रयास में गोल कर दिया। भारतीय गोलकीपर पाठक ने तीसरे क्वार्टर में कुछ अच्छे बचाव किए। भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि गैरजरूरी फाउल किए जिससे उन्हें कई कार्ड मिले। इसके बाद भारतीय डिफेंस दबाव में आ गया और मिरालेस ने पाठक के बाईं ओर से गोल दाग दिया।

FIH Pro League 2022: स्पेन ने भारत को 3-2 से हराया, अब न्यूजीलैंड से मुकाबला

स्पेन के पेनल्टी कॉर्नर को गोलकीपर पाठक ने किया विफल

FIH Pro League 2022 के इस मैच में स्पेन को इसके बाद दो और पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन पाठक ने विरोधी टीम को सफलता हासिल नहीं करने दी। मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले अमात ने एक और गोल दागकर स्पेन को बराबरी दिला दी। स्पेन को अंतिम मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इन्हें गोल में नहीं बदल सकी जिससे मैच शूट आउट में खिंच गया।

FIH Rising Star: भारत की मुमताज बनीं राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर..एफआईएच ने दिया खिताब

अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा भारत

FIH Pro League 2022 के इस मैच में शूट आउट में हरमप्रीत, राजकुमार पाल और अभिषेक ने भारत के लिए गोल दागे। जबकि पाठक ने जोकिम मेनिनी, राफेल विलालोंगा और मिरालेस के प्रयासों को नाकाम करते हुए भारत को बोनस अंक दिला दिया। स्पेन के लिए शूट आउट में एकमात्र गोल गेरार्ड क्लेप्स ने किया। भारत चार मैच में आठ अंक के साथ प्रो लीग तालिका में शीर्ष पर चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here