Home sports CWG 2022 Commonwealth Games 2022: भारतीय हॉकी टीम घोषित, मनप्रीत को सौपी कप्तानी

Commonwealth Games 2022: भारतीय हॉकी टीम घोषित, मनप्रीत को सौपी कप्तानी

0
Commonwealth Games 2022 Indian hockey team announced, captaincy handed over to Manpreet latest sports news in hindi
Pic Credit: @TheHockeyIndia

नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले Commonwealth Games 2022 के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान टोक्यो ओलंपिक में भारत को 41 साल बाद मेडल दिलाने वाले मनप्रित सिंह को सौपी गई है। भारत को टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली टीम में से इस बार 11 खिलाड़ी चुने गए है।

IND vs SA : बारिश बनी बैरन, 5वां मैच रद्द, दक्षिण अफ्रीका को घर में हराने का सपना टूटा

हरमनप्रीत को मिली रूपिंदर की जगह

FIH Pro League में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले हरमनप्रीत सिंह को भारतीय टीम में रूपिंदर पाल सिंह की जगह टीम में मौका दिया गया है। वहीं, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर में से एक रूपिंदर पाल सिंह एशिया कप से पहले ही चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे। जिससे वे अभी तक उबर नहीं पाए है। इसी कारण उन्हें Commonwealth Games 2022 में खेलने का मौका नहीं मिला है। 26 वर्षीय डिफेन्डर हरमनप्रीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। इसके अलावा उन्होंने प्रो लीग में सर्वाधिक 18 गोल दागे है। उन्हें कोमनवेल्थ में जाने वाली भारतीय टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।

FIH Pro League 2022: नीदरलैंड ने जीता पहला खिताब, भारत को 2-1 से हराया

भारत के होने वाले मुकाबले

28 जुलाई से 8 अगस्त तक चलने वाले Commonwealth Games 2022 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 31 जुलाई को घाना के खिलाफ खेलेगी। दूसरे मुकाबले में भारत 1 अगस्त को इंग्लैंड का सामना करेगा। वहीं, 3 अगस्त को तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया कनाड़ा के खिलाफ तथा 4 अगस्त को चौथे मुकाबले में वेल्स के खिलाफ खेलेगी। सभी मुकाबले शाम 7ः30 बजे प्रसारित किये जाएगें।

Indonesia Open 2022: सेमीफाइनल हारे प्रणय, खिताबी अभियान समाप्त

Commonwealth Games में जाने वाली भारतीय टीम

गोलकीपरः श्रीजेश पी.आर, कृष्ण बहादुर पाठक

डिफेंडरः वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह

मिडफील्डरः मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, नीलकांत शर्मा

फारवर्डः मनदीप सिंह, गुर्जंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version