CWG 2022: बॉक्सिंग छोड़ वेटलिफ्टिंग के गोल्डन पोस्टर ब्वॉय बने जेरेमी, मैडल टेली में भारत छठे स्थान पर

0
318
CWG 2022 Day 3 Live Updates Weightlifting results from Birmingham Jeremy Lalrinnunga Wins medal for India

बर्मिंघम। CWG 2022: 19 साल के युवा भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड मैडल दिलाया। स्नैच में शानदार प्रदर्शन के बाद क्लीन एंड जर्क में चोटिल होने के बावजूद जेरेमी ने जिस साहस का परिचय दिया, उसने दिखा दिया कि वेटलिफ्टिंग में भारत को नया सुपर स्टार मिल गया है। जेरेमी के इस पदक के साथ ही भारत मैडल टैली में छठे स्थान पर आ गया है।

बर्मिंघम (CWG 2022) में अब तक भारत को 5 पदक मिले हैं और सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। जेरेमी इस राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए हैं। उनसे पहले मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में ही देश को सोना दिलाया था। जेरेमी लालनिरुंगा 2018 यूथ ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। साथ ही उन्होंने 2021 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीता था।

क्लीन एंड जर्क में पहले प्रयास में जेरेमी ने 154 किलो वजन उठाया। इस दौरान वो क्रैम्प आने से चोटिल हो गए। दर्द से कराहते हुए जेरेमी को उनके कोच रेस्ट रूम में लेकर गए। दर्द के बावजूद जेरेमी ने दूसरा अटैम्प्ट किया और 160 किलो वजन उठाकर ही दम लिया। हालांकि दर्द इतना ज्यादा था कि जेरेमी खुद चलकर बाहर भी नहीं जा सके लेकिन तब तक वो इतिहास रच चुके थे। अपने तीसरे प्रयास में जेरेमी ने 165 किलो वजन उठाने का प्रयास किया लेकिन चोट के कारण वो इसमें असफल रहे।

CWG 2022: 19 साल के जेरेमी ने जीता गोल्ड मैडल, भारत को मिला पांचवा पदक

CWG 2022: समोआ के वैपावा नेवो ने जीता सिल्वर

जेरेमी का मुकाबला समोआ के वैपावा नेवो के साथ था। वैपावा ने स्नैच में 127 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 166 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता। अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने गोल्ड जीतने की चाहत में 174 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। वहीं, नाइजीरिया के इडिडोंग ने स्नैच में 130 और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Commonwealth Games: वेटलिफ्टिंग के इतिहास में भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा

शुरूआत में बॉक्सिंग करते थे जेरेमी

जेरेमी ने सिर्फ छह साल की उम्र में अपने पिता के मार्गदर्शन में एक मुक्केबाज के रूप में अपना प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। उनके पिता राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर थे। बाद में उन्होंने भारोत्तोलन में अभ्यास करना शुरू किया। मात्र 10 साल की उम्र में उन्होंने वजन उठाना शुरू कर दिया था। इसके बाद जेरेमी ने विजय शर्मा से प्रशिक्षण लिया और बाद में उन्होंने पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग शुरू की। 2016 में, उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया।

IND vs ZIM ODI Series: जिम्बाब्वे के खिलाफ Team India की घोषणा, रोहित-विराट को आराम

CWG 2022: ऐसे मिला जेरेमी को गोल्ड
स्नैच
– पहले प्रयास में जेरेमी ने 136 किलो वजन उठाया।
– दूसरे प्रयास में जेरेमी ने 140 किलो वजन उठाया।
– तीसरे प्रयास में जेरेमी ने 143 किलो वजन उठाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।

क्लीन एंड जर्क
– पहले प्रयास में जेरेमी ने 154 किलो वजन उठाया।
– दूसरे प्रयास में जेरेमी ने किलो वजन उठाया।
– तीसरे प्रयास में जेरेमी ने किलो वजन उठाया और गोल्ड अपने नाम किया।

CWG 2022 Day 3: क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, ये है तीसरे दिन भारत का शिड्यूल

CWG 2022: तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल।

महिला टी20 क्रिकेट

भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 3.30 बजे)

हॉकी

पुरुष टीम, भारत बनाम घाना: रात 8.30 बजे

CWG 2022: वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने क्लीन एंड जर्क में जीता रजत, भारत का चौथा पदक

बॉक्सिंग

48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) राउंड ऑफ 16: निकहत जरीन (शाम 4.45 बजे)
60-63.5 किग्रा (लाइट वेल्टरवेट) राउंड ऑफ 16: शिवा थापा (शाम 5.15 बजे)
71-75 किग्रा (मिडिलवेट) राउंड ऑफ 16: सुमित (सोमवार को सुबह 12.15 बजे)
92 किग्रा से अधिक (सुपर हैवीवेट): सागर (सोमवार को 1 बजे)

तैराकी

पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई हीट 3: साजन प्रकाश (3.07 बजे)
पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 6: श्रीहरि नटराज (शाम 3.31 बजे)

CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से धोया

जिम्नास्टिक

पुरुषों का ऑल-अराउंड फाइनल: योगेश्वर सिंह (दोपहर 1.30 बजे)

CWG 2022: बैडमिंटन

मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल: रात 10 बजे से

CWG 2022: मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड मैडल

साइक्लिंग

पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग राउंड: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम (दोपहर 2.32 बजे से)
पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग राउंड: वेंकप्पा केंगलगुट्टी, दिनेश कुमार (शाम 4.20 बजे से)
महिलाओं का 500 मीटर टाइम ट्रेल फाइनल: त्रियशा पॉल, मयूरी ( रात9.02 बजे)

भारोत्तोलन

पुरुषों का 67 किग्रा फाइनल: जेरेमी लालरिनुंगा (दोपहर 2 बजे)
महिलाओं का 59 किग्रा फाइनल: पोपी हजारिका (शाम 6.30 बजे)
पुरुषों का 73 किग्रा फाइनल: अचिंता शुली (रात 11 बजे)

CWG 2022: संकेत के सिल्वर के बाद गुरुराजा पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज मैडल

स्क्वाश

महिला एकल राउंड ऑफ 16: जोशना चिनप्पा (शाम 6 बजे से)
पुरुष एकल राउंड ऑफ 16: सौरव घोषाल (शाम 6.45 बजे)

टेबल टेनिस

पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल: दोपहर 2 बजे
महिला टीम सेमीफाइनल: रात 11.30 बजे

लॉन बाउल

महिला एकल: तानिया चौधरी (रात 10.30 बजे)
पुरुष युगल: भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 4 बजे)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here