CWG 2022: 4×100 मीटर रिले रेस के फाइनल में पहुंचा भारत, हीट में दूसरा स्थान किया हांसिल

0
783
CWG 2022 Athletics india enters final of 4x100 meter relay race Dutee Chand Hima Das Sports breaking news today1

बर्मिघम। CWG 2022 के एथलेटिक्स में महिलाओं की 4×100 मीटर रीले रेस के राउंड-1, हीट-1 में भारत की टीम ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने इस प्रतिस्पर्धा में कुल 44.45 सेकंड का समय लगाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विश्व को उसेन बोल्ट जैसे धावक देने वाले देश जमेका की टीम ने कुल 43.66 सेकंड में यह रेस पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, स्कॉटलैंड की टीम ने कुल 45.39 सेकंड में रेस पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया।

CWG 2022 IND vs ENG: स्मृति की धुंआधार पारी, भारत ने इंग्लैंड को दिया 165 रनों का लक्ष्य

भारत की बेटियों ने किया कमाल

CWG 2022  के एथलेटिक्स में होने वाली इस प्रतिस्पर्धा में भारत की बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। 4×100 मीटर रीले की इस दौड में पहले स्थान पर दुती चंद, दूसरे स्थान पर हिमा दास, तीसरे स्थान पर सरबनी नंदा और चौथे स्थान पर एनएस सिमी समेत सभी एथलीट्स ने मिलकर इस रेस को कुल 44.45 सेकंड में पूरा कर भारत को इस इवेंट के फाइनल में पहुँचा दिया।

CWG 2022 Wrestling Live: विनेश फोगाट, पूजा सिहाग और नवीन सेमीफाइनल में

CWG 2022 में आज ये होगा भारत का शेड्यूल

एथलेटिक्स

फाइनल, महिलाओं की 10000 मीटर रेसवॉक: भावना जाट – दोपर 3:00 बजे से

फाइनल, पुरुषों का 3000 मीटर स्टीपलचेज: अविनाश साबले – शाम 4:20 बजे से

राउंड 1, हीट 1, महिलाओं की 4×100 मीटर: दुती चंद, हिमा दास, सरबनी नंदा, एनएस सिमी – शाम 4:45 बजे से

फाइनल, महिलाओं का हैमर थ्रो: मंजू बाला – रात 11:30 बजे से

फाइनल, पुरुषों का 5000 मीटर: अविनाश साबले – रात 12:40 बजे से (7 अगस्त)

CWG 2022 Live : स्टीपलचेज में अविनाश साबले, रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर

CWG 2022: बैडमिंटन

क्वार्टर-फाइनल, महिला एकल: पीवी सिंधु बनाम जिन वेई गोह (MAS) – शाम 4:20 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, महिला एकल: आकर्षी कश्यप बनाम कर्स्टी गिल्मर – शाम 6:00 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, पुरुष एकल: किदांबी श्रीकांत बनाम टोबी पेंटी (इंग्लैंड) – रात 10:00 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, पुरुष एकल: पॉल जॉर्जेस (MRI) बनाम लक्ष्य सेन – रात 10:00 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, महिला युगल: त्रिशा जॉली/गायत्री गोपीचंद बनाम ताहलिया रिचर्डसन/कैथरीन विंटर (JAM) – रात 10:50 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, पुरुष युगल: चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम TBD – रात 11:40 बजे से

CWG 2022 Live: बॉक्सिंग में अमित पंघाल और नीतू फाइनल में, भारत के दो पदक पक्के

CWG 2022: बॉक्सिंग

सेमीफाइनल, वूमेंस मिनिममवेट: प्रियंका ढिल्लों (CAN) बनाम नीतू घंगास – दोपहर 3:00 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुषों का फ्लाइवेट: पैट्रिक चिन्येम्बा (ZAM) बनाम अमित पंघल – दोपहर 3:30 बजे से

सेमीफाइनल, महिलाओं का लाइट फ्लाइवेट: सवाना स्टबली (इंग्लैंड) बनाम निकहत जरीन – शाम 7:15 बजे से

सेमी-फाइनल, वूमेंस लाइटवेट: जेम्मा रिचर्डसन (इंग्लैंड) बनाम जैस्मीन – रात 8:00 बजे से

सेमीफाइनल, मेंस फेदरवेट: जोसेफ कॉमी (घाना) बनाम मोहम्मद हुसामुद्दीन – रात 11:30 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुषों का वेल्टरवेट: रोहित टोकस बनाम स्टीफन जिम्बा (ZAM) – रात 12:45 बजे से (7 अगस्त)

सेमीफाइनल, पुरुषों का सुपर हैवीवेट: सागर बनाम इफेनी ओन्येकवेरे (NGR) – रात 1:30 बजे से (7 अगस्त)

क्रिकेट

सेमीफाइनल: इंग्लैंड बनाम भारत – दोपहर 3:30 बजे सें

CWG 2022: हॉकी

मेंस सेमीफाइनल: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – रात 10:30 बजे से

लॉन बाउल्स

फाइनल, मेंस फोर्स: भारत बनाम नॉर्दर्न आयरलैंड – शाम 4:30 बजे से

CWG 2022: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल आज, भारतीय दर्शकों के लिए बदला मैच का समय

स्क्वैश

क्वार्टर-फाइनल, पुरुष युगल: यो ऐन एनजी/वर्न ची यूएन (MAS) बनाम वी सेंथिलकुमार/अभय सिंह – शाम 5:15 बजे से

सेमीफाइनल, मिश्रित युगल: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल बनाम जोएल किंग/पॉल कोल (न्यूजीलैंड) – शाम 6:00 बजे से

IND vs WI: भारत-इंडीज के बीच चौथा टी20 आज, ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

CWG 2022: टेबल टेनिस

राउंड ऑफ 16, महिला युगल: मनिका बत्रा / दीया चितले बनाम ओउमहानी होसेनली / नंदेश्वरी जालिम (MRI) – दोपहर 2:00 बजे से

राउंड ऑफ 16, महिला युगल: श्रीजा अकुला / रीथ टेनिसन बनाम अन्ना क्लो थॉमस वू जांग / लारा व्हिटन (वेल्स) – दोपहर 2:00 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, पुरुष एकल: शरत कमल बनाम क्वेक इजाक योंग (SGP) – दोपहर 2:40 बजे से

क्वार्टरफाइनल, पुरुष एकल: जी साथियान बनाम सैम वॉकर (इंग्लैंड) – दोपहर 3:25 बजे से

क्वार्टरफाइनल, पुरुष एकल: सानिल शेट्टी बनाम लियाम पिचफोर्ड (इंग्लैंड) – दोपहर 3:25 बजे से

सेमीफाइनल, महिला एकल: श्रीजा अकुला बनाम तियानवेई फेंग (SGP) – शाम 4:10 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुष युगल: शरत कमल/जी साथियान बनाम निकोलस लुम/फिन लुउ – शाम 4:55 बजे से

सेमी-फाइनल, मिश्रित युगल: शरत कमल/श्रीजा अकुला बनाम निकोलस लुम/मिनह्युंग जी (ऑस्ट्रेलिया) – शाम 6:00 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, महिला युगल (यदि भारतीय खिलाड़ी क्वालीफाई करते हैं) – रात 8:30 बजे से

SA vs IRE : South Africa ने 2-0 से जीती सीरीज, आयरलैंड को 44 रन से दी शिकस्त

CWG 2022: कुश्ती

पहला सत्र – भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा

ग्रुप ए, महिला 50 किग्रा: पूजा गहलोत बनाम क्रिस्टेल लेचिदजियो (स्कॉटलैंड)

ग्रुप ए, महिला 50 किग्रा: पूजा गहलोत बनाम रेबेका मुआम्बो (CMR)

महिला 53 किग्रा: मर्सी अदेकुओरोये (NGR) बनाम विनेश फोगाट

महिला 53 किग्रा: विनेश फोगाट बनाम सामंथा स्टीवर्ट (CAN)

राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, पुरुषों का 74 किग्रा: नवीन

क्वार्टर-फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, वूमेंन 76 किग्रा: पूजा सिहागो

क्वार्टर-फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, पुरुषों का 57 किग्रा: रवि कुमार दहिया

क्वार्टर-फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, पुरुषों का 97 किग्रा: दीपक नेहरा

 दूसरा सत्र – भारतीय समयानुसार रात 09:30 बजे से शुरू होगा

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, महिलाओं का 50 किग्रा (यदि पूजा गहलोत क्वालीफाई करती हैं)

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, पुरुषों का 57 किग्रा (यदि रवि कुमार दहिया क्वालीफाई करते हैं)

महिलाओं की 53 किग्रा: चामोद्या मदुरावलगे डॉन (श्रीलंका) बनाम विनेश फोगाट

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, पुरुषों का 74 किग्रा (यदि नवीन क्वालीफाई करते हैं)

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, महिलाओं का 76 किग्रा (यदि पूजा सिहाग क्वालीफाई करती हैं)

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, पुरुषों का 97 किग्रा (यदि दीपक नेहरा क्वालीफाई करते हैं)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here