World Cup 2023 के बाद अश्विन लेंगे संन्यास, नीदरलैंड के खिलाफ मौका मिला तो होगा आखिरी मैच!

0
66
World Cup 2023 r ashwin can announce retirement after mega event, may get chance in ind vs ned match

नई दिल्ली। World Cup 2023 टीम इंडिया के लिए बेहद खास है। टीम ने पहले 10 वर्षों तक कोई भी आईसीसी खिताब नहीं जीता है। आखिरी बार टीम 2013 में चैंपियन बनी थी। उसे दो साल पहले 2011 में भारत ने घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप जीता था। ऐसे में टीम के पास इस साल चैंपियन बनने का मौका है। यह टूर्नामेंट इसलिए भी खास है क्योंकि इसके बाद कई खिलाड़ी संन्यास ले लेंगे। इनमें कई बड़े नाम है लेकिन आर अश्विन का संन्यास तय है।

World Cup 2023: सेमीफाइनल समीकरणों में बड़ा ट्विस्ट, चौथे स्पॉट के लिए रन रेट का पेंच फंसना तय!

पहले ही संन्यास का इशारा दे चुके है अश्विन

दरअसल, World Cup 2023 के बाद टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन संन्यास ले लेंगे। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद मेगा इवेंट टीम में चुने जाने के बाद किया। उन्होंने टूर्नामेंट के अपने पहले इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है। इससे अश्विन के फैंस को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप होना है, लेकिन अश्विन ने लंबे समय से भारत के लिए वर्ल्ड कप नहीं खेला है। इसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मौका नहीं दिया जाएगा।

World Cup 2023 के लिए नहीं, चैम्पियंस ट्रॉफी में एंट्री के लिए भिड़ेंगे इंग्लैंड और नीदरलैंड; ऐसी होगी प्लेइंग XI

नीदरलैंड के खिलाफ अश्विन को मिल सकता है मौका

मालूम हो कि आर अश्विन पहले World Cup 2023 का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी मौका दिया गया, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 1 विकेट लिया। अश्विन को नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी मौका मिल सकता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा। यह मैच उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप मैच होगा।

World Cup 2023: मैक्सवेल की ‘अविश्वसनीय ऐतिहासिक पारी’, कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त; दूर-दूर तक कोई नहीं

शानदार रहा है आर अश्विन का अंतरराष्ट्रीय करियर

रविचंद्रन अश्विन ने साल 2011 में टेस्ट डेब्यू किया और अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। अगर उनके करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने करियर में 93 टेस्ट, 113 वनडे और 65 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 23.21 की औसत से 486 विकेट लिए हैं और बल्लेबाजी में उन्होंने 26.96 की औसत से 3129 रन बनाए हैं। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 33.5 की औसत से 151 विकेट लिए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 23.22 की औसत से 72 विकेट लिए है। हालांकि World Cup 2023 में उन्हें अब तक मौका नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here