World Cup 2023: आज लंका फतेह करने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग XI पर सबकी निगाहें

0
63
World Cup 2023 ind vs sl match day, team india eyeing for consecutive 7th win, updates and record, playing xi

मुंबई। World Cup 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच 33वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां एमएस धोनी ने इसी टीम के खिलाफ 12 साल पहले छक्का लगाकर भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। एक बार फिर दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होने वाली हैं। वर्ल्ड कप 2023 में रोहित सेना का विजयरथ बरकरार है। उन्होंने अब तक खेले गए 6 के 6 मैचों में जीत हासिल की है। श्रीलंका के खिलाफ भी भारत अपनी इस विनिंग स्ट्रीक को जारी रखना चाहेगी। दूसरी ओर अफगानिस्तान से हारने के बाद श्रीलंका वापसी विनिंग ट्रेक पर आने की पूरी कोशिश करेगी।

World Cup 2023: अंकतालिका में टॉप-4 में बड़ा बदलाव, टीम इंडिया को नुकसान; लेकिन महज चंद घंटों के लिए!

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली होती है। यहां पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। अच्छा उछाल होने की वजह से गेंद सही तरीके से बैट पर आती है। गेंदबाज मुंबई में अक्सर संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। मैदान छोटा होने की वजह से खूब चौके-छक्के भी देखने को मिलते हैं। लाल मिट्टी की इस पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों को भी उछाल की वजह से थोड़ा लाभ होता है। उन्हें शुरुआत में स्विंग भी मिलती है। अब तक World Cup 2023 के मुंबई में दो मैच हुए हैं और दोनों ही हाई स्कोरिंग मुकाबले थे। ऐसे में भारत-श्रीलंका के बीच भी एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

World Cup 2023: न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी हार, साउथ अफ्रीका ने 190 रनों से मात दी

हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे

हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या का नहीं होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, भारतीय टीम अच्छी स्थिति में है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया World Cup 2023 के प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। लेकिन हार्दिक पांड्या का नहीं खेल पाना टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक पांड्या कब तक वापसी करते हैं। भारतीय टीम सेमीफाइनल से पहले श्रीलंका के अलावा साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी।

World Cup 2023: रन बनाने में रिजवान ने कोहली को पछाड़ा, गेंदबाजों में शाहीन भी बुमराह से आगे निकले

श्रेयस को बरकरार रखेंगे रोहित?

World Cup 2023 के इस मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका आखिर किसे मिलेगा? जाहिर तौर पर 11 खिलाड़ियों में से कम से कम 9 खिलाड़ी वही रहेंगे, बस एक या दो स्थानों में बदलाव हो सकता है। सबसे पहले तो ये साफ हो चुका है की ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अभी भी बाहर हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी का खेलना तय है। नजरें श्रेयस अय्यर पर रहेंगी जो एक पारी को छोड़कर नाकाम ही रहे हैं और खास तौर पर शॉर्ट पिच गेंदों के खिलाफ कमजोरी परेशान करने वाली रही है। ऐसे में उनकी जगह इशान किशन को आजमाने का विकल्प टीम के पास है। हालांकि, जिस अप्रोच के साथ टीम मैनेजमेंट चल रहा है, उसे देखकर तो यही लगता है कि अय्यर को एक मौका और मिलेगा।

World Cup 2023: अंकतालिका में रोमांचक बदलाव, पाकिस्तान-अफगानिस्तान की उम्मीदें जिंदा; लेकिन राह मुश्किल

वर्ल्ड कप में दिखी भारत-श्रीलंका के बीच बराबरी की टक्कर

World Cup 2023 में आज भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें दोनों ही टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। अब तक दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 9 मैच खेले हैं और उसमें से 4 मैच भारत ने जबकि इतने ही श्रीलंका ने जीते हैं, वहीं एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका। इसके अलावा वनडे में दोनों का रिकॉर्ड देखा जाए तो 167 मैचों में भारत ने 98 जबकि श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं एक मैच टाई रहा जबकि 11 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका।

Champions Trophy 2025: World Cup की टॉप सात टीमें करेंगी क्वालीफाई, वेस्टइंडीज बाहर; इंग्लैंड पर खतरा

World Cup 2023 में आज के मैच की दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजलो मैथ्यूज, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here