Home Cricket World Cup 2023: पहली जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया को दो पायदान का...

World Cup 2023: पहली जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया को दो पायदान का फायदा, अंकतालिका में ऐसा है अन्य टीमों का हाल

0
World Cup 2023 aus vs sl, after first win Australia jumped on 8th spot in points table

लखनऊ। World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप को क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ माना जाता है। ये हर चार साल बाद आता है। मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पहली जीत दर्ज की है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत ने 5 विकेट से हराया था। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ 134 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। आइए जानते हैं। इस जीत से ऑस्ट्रेलियाई टीम प्वाइंट्स टेबल में किस स्थान पर पहुंच गई है।

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने चखा जीत का स्वाद, श्रीलंका को 5 विकेट दी मात

8वें स्थान पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया

श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम World Cup 2023 के प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक सिर्फ तीन मैच खेले हैं और एक में जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया के दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट माइनस 0.734 है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तानी टीम से होगा।

World Cup 2023: टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह तय!, बन रहे है ये आसान समीकरण

भारत अब भी पहले पायदान पर

World Cup 2023 की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय पहले पायदान पर है। टीम ने 3 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। भारत के इस समय 6 अंक है और उसका नेट रन रेट प्लस 1.821 है। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। उसके भी 6 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट प्लस 1.604 है। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीकी टीम है। साउथ अफ्रीका ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। पाकिस्तानी टीम चौथे नंबर पर है और उसके चार अंक हैं। पाकिस्तान का नेट रन रेट माइनस 0.137 है। पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में भारत के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

Olympic 2028 में क्रिकेट की एंट्री, 4 नए खेलों को भी किया शामिल

अब नीदरलैंड आखिरी पायदान पर पहुंचा

इंग्लैंड की टीम पांचवें पर है और उसके 2 अंक हैं। अफगानिस्तानी टीम छठे नंबर पर हैं उसके भी 2 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट 0.652 है। अफगानिस्तान ने अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड को 69 रनों से हराया था। श्रीलंका और नीदरलैंड्स की टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। श्रीलंका ने World Cup 2023 में तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं नीदरलैंड की टीम ने 2 मैच खेले हैं और वह आखिरी पायदान पर है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version