Home Cricket Women's Cricket IND W VS BAN W: आज बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया..अब हार...

IND W VS BAN W: आज बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया..अब हार मंजूर नहीं

0
IND W VS BAN W: Team India will face Bangladesh today..now defeat is not acceptable

Women’s Asia Cup में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला, पिछली बार बांग्लादेश ने भारत को फाइनल में हराया था

ढाका। IND W VS BAN W: महिला एशिया कप (Women’s Asia Cup) में भारतीय टीम का सामना आज पूर्व चैंपियन टीम बांग्लादेश से होगा। हालांकि भारतीय टीम को शुक्रवार को हुए मैच में (IND W VS PAK W) पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब भारत अपने आने वाले किसी भी मैच को हलके में लेने की भूल नहीं करेगा। भारतीय महिला टीम इस खिताब की बड़ी दावेदार है, अब टीम को आज के मैच में अच्छा खेल दिखा कर टूर्नामेंट में वापसी करनी होगी। भारत इस वक्त पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान दूसरे और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर है। ऐसे में अगर आज भी भारत अपना मैच हार जाती है तो  भारत को अपना नंबर वन के ताज को गंवाना पड़ सकता है।

Lionel Messi: संन्यास पर मैसी का बड़ा ऐलान..खेलेंगे आखिरी विश्वकप

फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है भारत

दरअसल भारत और पाकिस्तान दोनों ने 4 मैच खेले हैं। जिसमें से तीन मैचों में दोनों टीमों को जीत हासिल हुई है। भारत का नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से भारत पहले स्थान पर है। वहीं बांग्लादेश ने तीन मैच खेले हैं। जिनमें से दो मैचों में उसे जीत हासिल हुई है। ऐसे में अगर IND W VS BAN W के इस मुकाबले में बांग्लादेश भारत को बड़े अंतर से हरा देती है तो भारत का नंबर वन के ताज पर खतरा मंडरा सकता है। यहां तक की भारतीय टीम अंक तालिका में खिसक कर तीसरे स्थान पर भी पहुंच सकती है।

women’s asia cup 2022: मंधाना-जेमिमा सब फेल..पाकिस्तान से हारी भारतीय महिला टीम

Women’s Asia Cup में रहा है भारतीय महिला टीम का दबदबा

Women’s Asia Cup में भारत का दबदबा रहा है। अब तक कुल सात बार महिलाओं के एशिया कप (Women’s Asia Cup) का आयोजन किया है। जिसमें से भारत ने 6 बार एशिया कप अपने नाम किया है। भारत को पिछले साल के एशिया कप के फाइनल में पहली बार हार का सामना करना पड़ा था। जब बांग्लादेश ने भारत को हराया था। भारत का एशिया कप में रिकॉर्ड शानदार रहा है। लेकिन पिछले सीजन के फाइनल में बांग्लादेश से मिली भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। ऐसे में भारत इस IND W VS BAN W मैच को जीतकर पिछले सीजन मिली हार का बदला लेना चाहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version