टीम इंडिया में तनातनी, रोहित की गैरमौजूदगी से Virat Kohli नाराज !!

0
892
Virat Kohli Vs Rohit Sharma big controversy in team india Confusion Over Rohit Injury latest sports news in hindi

मीडिया से बातचीत में बोले Virat Kohli, क्या रोहित ऑस्ट्रेलिया में रिहैब नहीं कर सकते थे

कहा- उनकी चोट के बारे में कुछ भी साफ नहीं, यह भी पता नहीं कि वो आएंगे या नहीं

नई दिल्ली। क्या टीम इंडिया में सबकुछ ठीक चल रहा है। लगता तो नहीं। कुछ ऐसे ही संकेत ऑस्ट्रेलिया सीरीज शुरू होने से करीब 15 घंटे पहले मिले। मौका था टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli की मीडिया से ऑनलाइन बातचीत का। इस दौरान रोहित शर्मा की चोट के बारे में सवाल पूछे जाने पर विराट ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रोहित की चोट के बारे में कुछ भी साफ नहीं है। यही कारण है कि वो ऑस्ट्रेलिया आएंगे या नहीं, इस पर इंतजार करना पड़ रहा है और यह टीम की योजना के लिए अच्छा नहीं है।

AUS vs IND Series: लंबे अंतराल के बाद कल मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

इतना ही नहीं रोहित के भारत में रिहैब करने पर सवाल उठाते हुए Virat Kohli ने कहा कि ऋद्धिमान साहा टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में रिहैब कर रहे हैं। हम उनकी स्थिति के बारे में जानते हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि वो टेस्ट सीरीज से पहले ठीक हो जाएं। ऐसा रोहित और ईशांत के केस में भी हो सकता था, लेकिन अभी उनके आने पर अनिश्चितता है। Virat Kohli ने कहा, बीसीसीआई की चयन समिति की मीटिंग से पहले हमें एक मेल मिला था। इसमें बताया गया था कि रोहित चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मेल में उनके चोट की गंभीरता और उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया था। ये बात रोहित को भी पता थी।

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाक टीम के 6 खिलाड़ी काॅरोना पाॅजिटिव

पहले लगा था कि रोहित ऑस्ट्रेलिया जाएंगे

Virat Kohli ने कहा, रोहित शर्मा ने आईपीएल खेला और हमें लगा कि वे हमारे साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी आएंगे। लेकिन मुझे ये बिलकुल नहीं पता कि रोहित आखिर हमारे साथ क्यों नहीं आए। इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस मामले पर टीम मैनेजमेंट को भी जानकारी का अभाव है। हम फिलहाल इस मामले पर कोई पुख्ता जानकारी का वेट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here