Virat Kohli: ‘किंग कोहली’ को बड़ा खिताब, ICC ने भी माना लोहा

0
464
Virat Kohli declared ICC Player of the Month for October latest Cricket Update

दुबई। Virat Kohli: टीम इंडिया के रन मास्टर और किंग कोहली के नाम से मशहूर Virat Kohli एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, विराट कोहली को पिछले एक महीने में शानदार प्रदर्शन का परिणाम भी अब मिल गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने मासिक बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड (ICC Player of the Month for October) के लिए अक्टूबर 2022 में विराट कोहली को चुना है।

Virat Kohli वहीं हैं जिनके करियर को पिछले डेढ़ दो महीने पहले अंतिम पड़ाव पर बताया जाने लगा था, यह वही विराट कोहली हैं जिन्हें टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड का बोझ कहा जा रहा था। आज वही Virat Kohli ऑस्ट्रेलिया में जारी मौजूदा T20 World Cup 2022 के टॉप स्कोरर हैं। एशिया कप 2022 में भी उन्होंने शानदार शतक तो जड़ा ही था और दुनिया को बता भी दिया था कि वे ही है ‘किंग विराट’।

T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल में दो खिलाड़ी होंगे बाहर, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे बदलाव!

अक्टूबर महीने के लिए चुए गए ICC Player of the Month for October

Virat Kohli को ICC ने अपने मासिक बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड के लिए अक्टूबर 2022 में विराट कोहली को चुना है। भारत की रन मशीन यानी विराट कोहली अब अक्टूबर 2022 के सबसे बड़े पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। वहीं महिला क्रिकेट में यह अवॉर्ड भारत की जेमिमा रोड्रिग्ज नहीं जीत पाईं। पाकिस्तान की ऑलराउंडर निदा दार ने बाजी मारते हुए अक्टूबर माह में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का सम्मान हासिल किया है।

T20 World Cup 2022: फाइनल की राह में 5 कांटे, टीम इंडिया को इन चुनौतियों से निपटना होगा

पहली बार Virat Kohli ने जीता यह अवॉर्ड

Virat Kohli को पहली बार यह अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें कभी यह सम्मान नहीं दिया गया था। ऐसा इसलिए भी क्योंकि यह अवॉर्ड ICC ने करीब एक साल पहले ही शुरू किया था। पहले वार्षिक तौर पर सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर को चुना जाता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया मासिक रूप में होती है। विराट कोहली पिछले कुछ समय से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थी। 2019 नवंबर से शतक भी नहीं आया था लेकिन एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट ने अपनी 71वीं सेंचुरी का इंतजार खत्म किया।

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को करवाया ’सूर्या’ नमस्कार, 71 रनों से जीती टीम इंडिया

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते चले जा रहे है किंग कोहली

Virat Kohli के आंकड़े फिलहाल तो दुनिया को बताने की जरूरत नहीं है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं। साथ ही सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके नाम कुल 71 शतक दर्ज हैं। मौजूदा T20 World Cup 2022 में उन्होंने श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने को भी पीछे छोड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। साथ ही टी20 इंटरनेशनल में वह दुनिया के टॉप स्कोरर भी हैं।

PAK vs BAN: जीत के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल में, बांग्लादेश ने मौका चूका

विराट ने इस अवार्ड के लिए जताया सभी का आभार

Virat Kohli ने सम्मान के मिलने के बाद कहा, ‘मेरे लिए काफी सम्मान की बात है कि मुझे आईसीसी की तरफ से अक्टूबर का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। पूरी दुनिया के फैंस के वोट और पैनल की सहमति से मुझे यह सम्मान देना काफी स्पेशल है।’इसके अलावा विराट ने आगे कहा कि वे इस अवॉर्ड के लिए चुने गए अन्य नॉमिनीज को भी सम्मान देना चाहेंगे। जिन्होंने इस महीने शानदार प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here