Vijay Hazare Trophy: एक ओवर में सात छक्के, ऋतुराज गायकवाड़ का धमाल, नया कीर्तिमान

0
638
vijay hazare trophy ruturaj gaikwad hit 7 sixes in an over set new record

अहमदाबाद। Vijay Hazare Trophy में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने वर्ल्ड क्रिकेट में एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाकर कई दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ नाबाद दोहरा जड़ दिया।

IND vs AUS: दूसरा मैच भी हारी भारतीय हॉकी टीम, सीरीज में 2-0 से पिछड़ी

उत्तर प्रदेश के खिलाफ Vijay Hazare Trophy में ऋतुराज गायकवाड़ ने 159 गेंदों का सामना करते हुए 16 छक्कों और 10 चौकों के साथ नाबाद 220 रनों की पारी खेली। विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा क्वार्टरफाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। महाराष्ट्र ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 330 रन बनाए।

CWG 2022 Cricket: गोल्ड छूटा लेकिन जीता दिल, क्रिकेट में बेटियों ने जीता सिल्वर, 9 रन से हारीं फाइनल

मैच के 49 ओवर में रच दिया इतिहास

Vijay Hazare Trophy के इस क्वार्टर फाइनल मैच में पारी का 49वां ओवर बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह डालने आए। इस ओवर में Rutu raj Gaikwad उनपर जमकर बरसे। शिवा सिंह के हरेक बॉल सीमा रेखा के पार जा रहा था। इस दौरान शिवा सिंह ने 5वीं गेंद नोबॉल डाल दी। इस पर भी ऋतुराज ने छक्का लगाया। इस तरह से उन्होंने ओवर में 7 छक्के और नोबॉल सहित कुल 43 रन बटोरे। वे लिस्ट-ए क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

IND vs NZ: दूसरे वनडे में पंत पर फिर मेहरबानी, संजू सैमसन बाहर

इस तरह रहा क्वार्टर फाइनल मैच का 49वां ओवर

48.1: शिवा सिंह के पहले गेंद पर गायकवाड़ ने जड़े छक्के

48.2: शिवा सिंह के दूसरी गेंद पर गायकवाड़ ने जड़े छक्के

48.3: शिवा सिंह के तीसरी गेंद पर गायकवाड़ ने जड़े छक्के

48.4: शिवा सिंह के चौथी गेंद पर गायकवाड़ ने जड़े छक्के

48.5: शिवा सिंह ने पांचवी गेंद नो बॉल डाली, गायकवाड़ ने जड़े छक्के

48.5: शिवा सिंह के फ्री हिट गेंद पर भी गायकवाड़ ने जड़े छक्के

48.6: ओवर के अंतिम गेंद पर गायकवाड़ ने जडे छक्के

उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

Vijay Hazare Trophy के क्वार्टर फाइनल मुकाबल में यूपी ने अपने 6 गेंदबाज आजमाए। इनमें से एक गेंदबाज को छोडक़र गायकवाड़ ने हर यूपीवाले के खिलाफ छक्का लगाया। सबसे ज्यादा छक्के जिस गेंदबाज के खिलाफ मारा, वो रहे शिवा सिंह। उम्र 23 साल और बाएं हाथ के स्पिनर।

16 छक्कों में से 9 छक्के Ruturaj Gaikwad ने अकेले शिवा सिंह के खिलाफ मारे। इनमें 7 छक्के तो लगातार मारे। गायकवाड़ ने शिवा सिंह की ऐसी धुनाई की, कि मानों वो 360 डिग्री घूम गए। हालांकि साल 2018 में बंगाल के खिलाफ एक अंडर 23 मैच में शिवा सिंह ने 360 डिग्री घूम कर गेंदबाजी की थी। उनके इस बॉलिंग एक्शन को तब अंपायर ने अस्वीकार कर दे दिया था और बॉल को डेड करार कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here