T20 World Cup: साफ हुई सुपर-12 की तस्वीर, ये टीमें होंगी आमने-सामने, देखें पूरा शिड्यूल

755
T20 World Cup Picture of Super 12 cleared, these teams will be face to face, see full schedule latest sports news
Advertisement

दुबई। T20 World Cup के आखिरी क्वालिफायर्स मुकाबलों में श्रीलंका और नामीबिया की जीत के साथ ही सुपर-12 की तस्वीर साफ हो गई है। आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2021 में अब 12 टीमें दो ग्रुप में एक दूसरे से भिड़ेंगी और दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल मैच में पहुंचेंगी। यहां जीतने वाली टीमें फाइनल मैच खेलेंगी और विजेता टीम ट्रॉफी पर कब्जा करेगी। अब इन 12 टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

ग्रुप 1 की टीमें- बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका।

ग्रुप 2 की टीमें- पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, भारत, स्कॉटलैंड और नामीबिया।  

T20 World cup: आयरलैंड पर जीत के साथ नामीबिया पहुंचा भारत के ग्रुप में

टी20 विश्व कप को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करने वाली है। भारत ग्रुप 2 में है जहां पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड के साथ स्काटलैंड और नामिबिया की टीम होगी। इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान दो ऐसी टीमें हैं जिसने पहले टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। न्यूजीलैंड की टीम को अंडरडाग माना जा रहा है जबकि अफगानिस्तान के साथ सुपर 12 में पहुंची स्काटलैंड और नामिबिया भी कड़ी टक्कर देगी।

T20 World Cup: श्रीलंका ने नीदरलैंड पर दर्ज की बड़ी जीत, सुपर 12 में एंट्री

भारतीय टीम का कार्यक्रम

टीम इंडिया का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर रविवार को पाकिस्तान के साथ शाम साढे सात बजे शुरू होगा। 31 अक्टूबर को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम के साथ होना है। वहीं अफगानिस्तान और भारत 3 नवंबर को आमने सामने होंगे। 5 अक्टूबर को स्काटलैंड की टीम भारत के खिलाफ खेलने उतरेगी। आखिरी लीग मैच में नीमिबिया की टीम 8 नवंबर को टीम इंडिया से खेलेगी।

भारत बनाम पाकिस्तान 24 अक्टूबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)

भारत बनाम न्यूजीलैंड 31 अक्टूबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)

भारत बनाम अफगानिस्तान 3 नंबबर (अबु धाबी, शाम 7.30 बजे)

भारत बनाम स्काटलैंड 5 नवंबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)

भारत बनाम नामिबिया 8 नवंबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)

IPL 2022: सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही रीटेन कर पाएगी हर टीम, मेगा ऑक्शन की तस्वीर हुई साफ

सुपर- 12 के मुकाबले:

ग्रुप- वन

23 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका (अबूधाबी)- दोपहर-3.30 बजे

23 अक्टूबर- इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज (दुबई)- शाम 7.30 बजे

24 अक्टूबर- श्रीलंका vs बांग्लादेश (शारजाह)- दोपहर-3.30 बजे

26 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज (दुबई)- दोपहर-3.30 बजे

27 अक्टूबर- इंग्लैंड vs बांग्लादेश (अबूधाबी)- दोपहर-3.30 बजे

28 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका (दुबई)- शाम-7.30 बजे

29 अक्टूबर- वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश (शारजाह)- दोपहर-3.30 बजे

30 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका (शारजाह)- दोपहर-3.30 बजे

30 अक्टूबर- इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया (दुबई) शाम 7.30 बजे

01 नवंबर- इंग्लैंड vs श्रीलंका (शारजाह)- शाम- 7.30 बजे

02 नवंबर- दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश (अबूधाबी)- दोपहर-3.30 बजे

04 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश (दुबई)- दोपहर-3.30 बजे

04 नवंबर- वेस्टइंडीज vs श्रीलंका (अबू धाबी)-शाम 7.30 बजे

06 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज (अबूधाबी)- दोपहर-3.30 बजे

06 नवंबर- इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका (शारजाह)- शाम- 7.30 बजे

ग्रुप- टू

24 अक्टूबर- भारत vs पाकिस्तान (दुबई)- शाम 7.30 बजे

25 अक्टूूबर- अफगानिस्तान vs स्कॉटलैंड (शारजाह)- शाम- 7.30 बजे

26 अक्टूबर- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड (शारजाह)- शाम- 7.30 बजे

27 अक्टूबर- स्कॉटलैंड vs नामीबिया (अबू धाबी)-शाम 7.30 बजे

29 अक्टूबर- अफगानिस्तान vs पाकिस्तान (दुबई)- शाम 7.30 बजे

31 अक्टूबर- अफगानिस्तान vs नामीबिया (अबूधाबी)- दोपहर-3.30 बजे

31 अक्टूबर- भारत vs न्यूजीलैंड- (दुबई)- शाम 7.30 बजे

02 नवंबर- पाकिस्तान vs नामीबिया (अबू धाबी)-शाम 7.30 बजे

03 नवंबर- न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंड (दुबई)- दोपहर 3.30 बजे

03 नवंबर- भारत vs अफगानिस्तान (अबू धाबी)-शाम 7.30 बजे 

05 नवंबर- न्यूजीलैंड vs नामीबिया (शारजाह)- दोपहर-3.30 बजे

05 नवंबर- भारत vs स्कॉटलैंड (दुबई)- शाम 7.30 बजे

07 नवंबर- न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान (अबूधाबी)- दोपहर-3.30 बजे

07 नवंबर- पाकिस्तान vs स्कॉटलैंड (शारजाह)- शाम- 7.30 बजे

08 नवंबर- भारत vs नामीबिया (दुबई)- शाम 7.30 बजे

10 नवंबर- सेमीफाइनल-1 (दुबई)- शाम 7.30 बजे

11 नवंबर- सेमीफाइनल-2 (दुबई)- शाम 7.30 बजे

14 नवंबर- फाइनल शाम 7.30 बजे

T20 World Cup: ऐसा रहा क्वालिफायर्स का सफर

T20 World Cup क्वालिफायर मैचों में जीत के हैट्रिक के साथ श्रीलंका अपने ग्रुप में टेबल टॉपर रही और टीम ने सुपर-12 के ग्रुप-1 में क्वालिफाई किया। वहीं, नामीबिया ने इतिहास रचते हुए 4 अंकों के साथ ग्रुप-2 में जगह बनाई।

वहीं, क्वालिफायर मैचों के ग्रुप-बी से स्कॉटलैंड टेबल टॉपर रही और टीम ने 6 अंकों के साथ सुपर-12 के ग्रुप-2 में अपनी जगह पक्की की। दूसरे पायदान पर रहने वाली बांग्लादेश दो मैचों में मिली जीत के साथ ग्रुप-1 में क्वालिफाई किया।

Share this…

Leave a Reply