Home Cricket T20 World Cup 2022: पहले वॉर्म अप में आज ऑस्ट्रेलिया-भारत की भिड़ंत,...

T20 World Cup 2022: पहले वॉर्म अप में आज ऑस्ट्रेलिया-भारत की भिड़ंत, ये हो सकती है प्लेइंग 11

0
T20 World Cup 2022 India vs Australia 1st warm up match IND vs AUS Playing 11 of Team India

नई दिल्ली। T20 World Cup 2022 के दूसरे दिन आज मुख्य मुकाबलों के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी आमने-सामने होने जा रही हैं। दरअसल, टीम इंडिया आज T20 World Cup 2022 का अपना पहला वॉर्म अप मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरेगी। औपचारिक रूप से भारतीय टीम का खिताबी अभियान पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर से शुरू होगा। लेकिन भारत के पास आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर प्रयोग करने का अच्छा मौका होगा। शमी को भी आज खिलाया जा सकता है, ऐसे में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

T20 World Cup 2022: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने यूएई को दी 3 विकेट से शिकस्त

ऑस्ट्रेलिया इस बार टूर्नामेंट के सबसे मजबूत दावेदारों में शामलि है। ऐसे में टीम इंडिया के पास मौका होगा कि वो बैटर्स और बॉलर्स दोनों के अपने बेस्ट कॉम्बीनेशन को परखे। अब तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेले हैं जिसमें टीम को एक में जीत तो दूसरे में हार का सामना करना पड़ा था।

Women’s Asia Cup 2022: भारतीय शेरनियों ने जीता एशिया कप..बनी ‘बेताज मलिकाएं’

विराट भी उतरेंगे मैदान पर

प्रैक्टिस मैच में विराट कोहली नहीं खेले थे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट जरूर इस मैच में उतरना चाहेंगे। इसके अलावा टीम मोहम्मद शमी को भी आजमाना चाहेगी जिन्हें चोटिल जसप्रीत बुमराह के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। शमी की लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। ऐसे में वो भी इस मौके को खोना नहीं चाहेंगे। वहीं भारत के लिहाज से भी शमी का रंग में आना जरूरी है। भारत की पेस बैटरी की अगुवाई अब बुमराह की अनुपस्थिति में शमी को ही करनी है। ऐसे में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

T20 World Cup 2022: ये पांच रिकॉर्ड टूट सकते हैं इस वर्ड कप में

इंडिया के टॉप 3 को होगा फायदा
भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल अक्सर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ परेशान होते नजर आते है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले मिचेल स्टार्क और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ खेलने से भारत के बल्लेबाजों की प्रैक्टिस होगी।

कब और कहां देखे मैच
टीम इंडिया 17 अक्टूबर सुबह 9:30 बजे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेलेंगी। मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट होगा।

T20 World Cup 2022: पाक के खिलाफ भारत की नई रणनीति, ऋषभ पंत आएंगे इस भूमिका में

T20 World Cup 2022: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अश्विन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, एरोन फिंच, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, नाथन एलिस, जोश हाजेलवुड

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version