T20 World Cup 2022 के क्वालिफिकेशन राउंड का ऐलान, ये होंगे शामिल

0
850

T20 World Cup 2022: 5 देशों में होंगे 11 टूर्नामेंट, 86 टीमों में होंगे 225 मुकाबले

दुबई। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले में होने वाले T20 World Cup 2022 (अक्टूबर-नवंबर 2022) का क्वालिफिकेशन राउंड अप्रेल 2021 से शुरू होगा। इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्वालिफिकेशन राउंड का ऐलान कर दिया है। विश्व कप में 15 टीमों को हिस्सा लेना है। टी20 विश्व कप के इन 15 स्थानों के लिए दुनियाभर के 86 देशों की टीमें क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगी।

UEFA Champions League के राउंड ऑफ़-16 का शिड्यूल जारी, 17 फरवरी से होगा शुरू

2021 में होने वाला टी20 विश्व कप भारत में खेला जाएगा। इसके बाद 2022 में टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में होना है। मेजबान होने के कारण ऑस्ट्रेलिया इसके लिए अपने आप ही क्वालिफाई कर चुका है। बाकी 14 स्थानों के लिए क्वालिफिकेशन राउंड होगा। इसके तहत 5 क्षेत्रों में कुल 11 टूर्नामेंट होंगे। क्वालिफिकेशन राउंड 13 महीने तक चलेगा। जिसमें हपली बार सर्बिया और रोमानिया जैसे देश भी भागीदारी करेंगे। क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 225 मैच खेले जाएंगे। क्वालिफिकेशन राउंड की मेजबानी करने वाले देशों में जापान और फिनलैंड भी शामिल है।

नहीं रहे भारत के पहले हिंद केसरी श्रीपति खंचनाले

ICC के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में 2022 में होने वाले टी20 विश्व कप का क्वालिफिकेशन राउंड 4 चरणों में खेला जाएगा और इसका शुभारंभ अप्रेल 2021 से होगा। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर 2020 में ही टी20 विश्व कप आयोजित होना था। लेकिन कोरोना के कारण इसे टालना पड़ा। 2021 का टी20 विश्वकप भारत में होना है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को T20 World Cup 2022 की मेजबानी सौंपी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here