श्रीलंकाई दिग्गज Mahela Jayawardene ने कोच के तौर पर बनाया यह रिकॉर्ड

0
532

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ( Mahela Jayawardene) ने कोच के तौर पर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। Mahela Jayawardene ने महज चार साल की कोचिंग में यह साबित कर दिखाया है कि वे कितने दमदार कोच हैं। महेला जयवर्धने ने चार साल में चार बड़े खिताब अपनी टीमों को दिलाए हैं, जिसमें तीन IPL टाइटल भी शामिल हैं।

Fawad Alam इस मामले में बने एशिया के पहले बल्लेबाज

Mahela Jayawardene ने चार साल में टीम को दिलाए चार खिताब 

2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यांस ले चुके 44 वर्षीय Mahela Jayawardene ने 2017 में कोचिंग की सेवाएं देने का निर्णय किया था। इसके बाद वे पहली बार कोच के तौर पर मुंबई इंडियंस (MI)के साथ जुड़े थे। मुंबई इंडियंस 2017 तक सफल फ्रेंचाइजी थी, लेकिन इस टीम को और भी ज्यादा सफल बनाने में महेला जयवर्धने ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। और मुंबई इंडियंस आज दुनिया की इकलौती ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसने एक लीग में सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं।

Cincinnati Open: महिलाओं में बार्टी, पुरुष वर्ग में ज्वेरेव चैंपियन

मुंबई इंडियंस टीम ने चार बार जीता IPL का खिताब 

गौरतलब है कि 2017 के बाद से अब तक Mahela Jayawardene मुंबई की टीम के कोच हैं और उनकी कोचिंग में मुंबई की टीम 2017, 2019 और 2020 में IPL का खिताब जीतने में सफल हुई है, जबकि 2021 का आधा सीजन अभी खेला जाना है। वहीं, इस बीच उन्होंने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECBद्वारा आयोजित की गई द हंड्रेड क्रिकेट लीग में साउथर्न ब्रेव को कोचिंग की सेवाएं दी और टीम को खिताब दिलाने में मदद की।

IPL 2021: धूम मचाएगा 6 फुट 5 इंच लंबा ये क्रिकेटर !!

इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजी सलाहकार भी रह चुके हैं Mahela Jayawardene

साउथर्न ब्रेव ने बर्मिंघम फोनिक्स को हराकर हंड्रेड का पहला सीजन अपने नाम किया। इसी के साथ Mahela Jayawardene ने चार साल में चार खिताब जीत लिए हैं। सबसे पहले उनको 2015 में इंग्लैंड की टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया था और वे 2016 तक इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़े रहे थे। वहीं, आइपीएल के अलावा वे बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में भी अपनी कोचिंग की सेवाएं दे चुके हैं, लेकिन वहां टीम को वे परिणाम नहीं दिला पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here