SL vs ENG : इंग्लैंड पर जीत से श्रीलंका को WTC 25 अंक तालिका में जबर्दस्त फायदा

0
265
SL vs ENG

लंदन। SL vs ENG : श्रीलंका ने इंग्लैंड को उसके घर में 10 साल बाद किसी टेस्ट में हराया है। लिहाजा ये जीत मायने रखती है। हालांकि सीरीज इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम कर ली। लेकिन इस शानदार जीत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (WTC 25) अंक तालिका में श्रीलंका को फायदा पहुंचा दिया है। श्रीलंका अब तालिका में टॉप 5 देशों में शामिल हो गया है।

सीरीज के तीसरे टेस्ट में पाथुम निसांका ने श्रीलंका के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच की पहली पारी में फिफ्टी लगाई और दूसरी पारी में शतक जड़ दिया। इसके अलावा टीम से लहिरु कुमार ने 2 पारियों में 6 विकेट लिए।

पहली पारी में इंग्लैंड को बढ़त

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने पहली पारी में 325 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 263 रनों पर ही मिसट गई। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 62 रनों की लीड मिली। लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने इसका लाभ इंग्लैंड को नहीं उठाने दिया और मेजबान की दूसरी पारी को महज 156 रनों पर ही खत्म कर दिया। इस तरह दूसरी पारी में श्रीलंका को 219 रनों का टारगेट मिला। जिसे श्रीलंका ने 2 विकेट के नुकसान पर ही हांसिल कर लिया।

WTC 25 में श्रीलंका, इंग्लैंड से आगे

SL vs ENG सीरीज के तीसरे टेस्ट में मिली जीत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 अंक तालिका में श्रीलंका को काफी फायदा पहुंचाया है। श्रीलंका अब सूची में 5वें स्थान पर आ गया है। श्रीलंका के अब 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के साथ 36 अंक और 42.86 विनिंग पर्सेंट हैं। जबकि इंग्लैंड के 16 मैचों में 81 अंक हैं लेकिन विनिंग पर्सेंट 41.19 ही है। इंग्लैंड सूची में छठे स्थान पर है। तीसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका इस सूची में 7वें और इंग्लैंड 5वें स्थान पर था। अब इस जीत से श्रीलंका को दो स्थानों का फायदा हुआ है। जबकि इंग्लैंड को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।

IND vs BAN : पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, पंत की वापसी, सरफराज-ध्रुव को जगह

2014 में जीता था आखिरी टेस्ट

श्रीलंका ने आखिरी बार 2014 में लीड्स में इंग्लैंड को टेस्ट हराया था। तब टीम ने सीरीज भी 1-0 से जीती थी। लेकिन इस बार एक टेस्ट जीतकर भी श्रीलंका ने 3 मुकाबलों की SL vs ENG सीरीज 2-1 के अंतर से गंवा दी। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 5 विकेट और दूसरा टेस्ट 190 रन से जीता था।