Rohit Sharma ने तोड़ा गेल-युवराज का रिकॉर्ड, सबसे तेज फिफ्टी लगाई

0
483
Rohit Sharma shattered the record of Chris Gayle and Yuvraj Singh, scored the fastest fifty in t20 world cup 2024

ग्रॉस आईलेट। Rohit Sharma ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 World Cup की अपनी पारी से बता दिया कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। रोहित ने सुपर 8 के टीम इंडिया के अहम मुकाबले में 41 गेंदों पर ताबड़तोड़ 92 रनों की पारी खेली। रोहित की इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205 रनों का स्कोर बनाया। साथ ही इस पारी की बदौलत रोहित ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

रोहित की ये पारी टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज की दूसरी सबसे ज्यादा रनों की पारी रही। इस लिस्ट में शीर्ष पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में 101 रनों की तूफानी पारी खेली थी। टी20 विश्व कप में यह रोहित शर्मा के बल्ले से निकली सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले 2010 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Team India: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का ऐलान, शुभमन गिल को कप्तानी

क्रिस गेल का छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा

डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान Rohit Sharma ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब उनके नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 132 छक्के दर्ज हो गए हैं। यदि एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड देखें तो गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 130 छक्के लगाए थे। तीसरे नंबर पर भी रोहित शर्मा ही हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 88 छक्के लगाए हैं।

रोहित ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान इस मैच में जबरदस्त फॉर्म में नजर आए। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टी20 विश्व कप में युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में सात छक्के लगाए थे। वहीं, रोहित ने आठ छक्के लगाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा Rohit Sharma टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए गेंदों के हिसाब से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 19 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया है। वहीं, इस लिस्ट में शीर्ष पर पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह हैं। उन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

छक्कों का दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

इस मैच में Rohit Sharma ने 41 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 224.39 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और आठ छक्के निकले। दिलचस्प बात यह है कि रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में छक्कों का दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उनके नाम अब 200 छक्के दर्ज हो गए हैं। दूसरे नंबर पर मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने 173 छक्के लगाए। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के नाम टी20 विश्व कप में 137 छक्के दर्ज हैं। मैक्सवेल इस लिस्ट में चौथे और निकोलस पूरन पांचवें पायदान पर हैं। दोनों ने क्रमशरू 133 और 132 छक्के लगाए हैं।