Noor Ahmed ILT20 से 12 महीने के लिए बैन, प्लेयर्स कॉन्ट्रैक्ट का किया उल्लंघन

0
92
Noor Ahmed banned from ILT20 for 12 months, violated players contract

आबू धाबी। अफगानिस्तान के युवा स्पिनर Noor Ahmed को इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) से 12 महीने के लिए बैन कर दिया गया है। 19 वर्षीय अफ़ग़ानी स्पिनर पर लीग के प्लेयर्स कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने टीम शारजाह वॉरियर्स के लीग के दूसरे सीजन के लिए रिटेंशन नोटिस पर साइन करने से इनकार कर दिया था। साथ ही, उन्होंने ILT20 के मौजूदा सीजन में हिस्सा भी नहीं लिया।

जिसे देखते हुए लीग की अनुशासन समिति ने उन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। नूर पिछले कुछ महीनों में प्रतिबंध झेलने वाले वॉरियर्स के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले दिसंबर में, नवीन-उल-हक को भी रिटेंशन नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं करने के लिए लीग द्वारा 20 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

IND vs ENG: यशस्वी की फॉर्म से हिले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर, बोले-तैयार करो खास प्लान

2023 में साइन किया था कॉन्ट्रैक्ट

Noor Ahmed को 2023 में इस लीग के पहले सीजन के लिए वॉरियर्स द्वारा साइन किया गया था। मौजूदा सीजन में उन्हें फ्रैंचाइज़ी ने कॉन्ट्रैक्ट का एक और साल बढ़ाने का प्रस्ताव सौंपा था। लेकिन, उन्होंने SA-20 में डरबन सुपर जाइंट्स के साथ खेलने का विकल्प चुना और रिटेंशन नोटिस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इस पर फ्रैंचाइज़ी ने लीग की अनुशासन समिति से शिकायत की।

जिसमें ILT20 के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट, सुरक्षा और भ्रष्टाचार विरोधी प्रमुख कर्नल आजम और अमीरात क्रिकेट बोर्ड के सदस्य जायद अब्बास शामिल थे। इन सभी ने मामले की जांच की और दोनों पक्षों को अलग-अलग सनने के बाद Noor Ahmed को दोषी पाया। जिसके बाद समिति ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया।

PSL 2024: पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज ने मैच में मचाया गदर, निकला रोहित शर्मा का फैन

20 महीने की जगह 12 महीने का प्रतिबंध

Noor Ahmed के दोषी पाये जाने पर समिति ने शुरुआत में उनके लिए 20 महीने के प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। लेकिन, कॉन्ट्रैक्ट साइन करते समय इस तथ्य को ध्यान में रखा गया कि, वह उस समय नाबालिग थे। इसलिए समिति ने अंत में उनके बैन पर आठ महीने की छूट देने का फैसला किया और सजा को 12 महीने तक लागू कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here