MI London होगा मुंबई इंडियंस की इस नई टीम का नाम, 700 करोड़ में हुई डील

490
MI London Oval Invincibles set to be rebranded from 2026, latest sports update
Advertisement

लंदन। MI London: मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी विदेशों में भी खूब सारा पैसा इन्वेस्ट कर रही है। कुछ सप्ताह पहले ही एमआई फ्रेंचाइजी ने द हंड्रेड लीग की ओवल इन्विंसिबल्स टीम में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ओवल इन्विंसिबल्स को एमआई लंदन नाम से जाना जाएगा। यह नया नाम अगले सीजन से लागू होगा। बता दें कि ओवल इन्विंसिबल्स ऐसी छठी टीम बनी थी, जिसका मालिकाना हक मुंबई इंडियंस के पास है। एक रिपोर्ट के मुताबिक द हंड्रेड सीजन 2026 से पहले ओवल इन्विंसिबल्स का नाम बदल कर एमआई लंदन कर दिया जाएगा।

Asia Cup: अजीत आगरकर ने ‘बोला झूठ’, टीम चयन पर बवाल के बीच बड़ा खुलासा

मुंबई इंडियंस की है टीम में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी

 

Royal London Cup में पुजारा का धमाल, तीन मैचों में दो शतक जड़कर दिया करारा जवाब

दरअसल, 2025 सीजन शुरू होने से पहले द हंड्रेड टीमों की कम से कम 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए बोली लगनी शुरू हुई थी। इनमें से एमआई फ्रेंचाइजी ने ओवल इन्विंसिबल्स टीम के लिए बोली लगाई थी, जिसकी वैल्युएशन 123 मिलियन पाउंड्स बताई गई थी। चूंकि मुंबई इंडियंस ने 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है, जिसके लिए उसे करीब 60 मिलियन पाउंड्स से ज्यादा रकम चुकानी होगी। जो भारतीय मुद्रा में करीब 700 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी। रिपोर्ट के मुताबिक सरे चाहता था कि ओवल इन्विंसिबल्स को उसी का नाम मिले, इसके बावजूद अगले सीजन से टीम का नाम MI London कर दिया जाएगा।

Rinku Singh के चयन पर बवाल, 18 मैचों में बनाए 21.11 की औसत से 190 रन; उठे सवाल

मुंबई इंडियंस के पास है अब कुल 6 टीमें

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की अब दुनियाभर में कुल 6 टीम हो गई हैं। बीसीसीआई द्वारा संचालित इंडियन प्रीमियर लीग और वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस टीम खेलती हैं। अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यू यॉर्क का मालिकाना हक मुंबई इंडियंस के पास है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की एसए20 में एमआई केपटाउन, इंटरनेशनल लीग टी20 में एमआई एमिरेट्स और इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में ओवल इन्विंसिबल्स यानि अब MI London, इन सभी की मालिक मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी है।

Share this…