Home Cricket Ipl क्या IPL 2021 में खेल पाएंगे अफगानिस्तान के खिलाड़ी !!

क्या IPL 2021 में खेल पाएंगे अफगानिस्तान के खिलाड़ी !!

0

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में चल रही राजनीतिक उठा पटक के कारण उनके शीर्ष क्रिकेटरों के भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। विशेषकर आइपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले राशिद खान और मुहम्मद नबी के भविष्य के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। ये खिलाड़ी 19 सितंबर से यूएई में शेष IPL में खेलने वाले हैं। तालिबान दक्षिण एशियाई देश की बागडोर संभालने के लिए तैयार है, क्योंकि राष्ट्रपति अशरफ गनी कथित तौर पर ताजिकिस्तान भाग गए हैं। फिलहाल राशिद और नबी अफगानिस्तान में नहीं हैं। वे यूनाइटेड किंगडम में हैं, ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। राशिद ट्रेंट राकेट्स के लिए खेल रहे हैं और मुहम्मद नबी लंदन स्पिरिट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मेदवेदेव ने जीता National Bank Open का खिताब

घटनाक्रम पर BCCI की नजरें

BCCI घटनाक्रम पर निगाह बनाए हुए है और IPL2021 में अफगान खिलाड़ियों की भागीदारी देखने की उम्मीद कर रहा है। बीसीसीआइ के एक सूत्र ने कहा, “अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, लेकिन हम नजर रख रहे हैं। हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है और हमें उम्मीद है कि राशिद और अन्य अफगान खिलाड़ी IPL का हिस्सा होंगे।” यह देखाना बाकी है कि क्या राशिद और नबी 21 अगस्त को ‘द हंड्रेड’ के पूरा होने के बाद यूके में रहते हैं या फिर घर वापस आते हैं।

आखिर कौन है तीरंदाजी में भारत की नई गोल्डन गर्ल Komalika Bari

…तो क्या भारतीय खिलाड़ियों के साथ आएंगे राशिद और नबी 

यदि राशिद और नबी यूके में रहते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या BCCI उन्हें उसी चार्टर फ्लाइट से आने के लिए कहेगा, जिसमें भारतीय खिलाड़ी 15 सितंबर को मैनचेस्टर से यूएई के लिए उड़ान भरेंगे। राशिद और नबी दोनों IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। बीसीसीआइ के अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से स्थिति पर बात करने की उम्मीद है। ICC के एफटीपी कार्यक्रम के अनुसार, अफगानिस्तान को इस महीने सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर जाना है, लेकिन फाइनल शेड्यूल अभी भी तय नहीं है।

IND vs ENG: ये तीन खिलाड़ी चले तो टीम इंडिया जीत सकती है लॉर्ड्स टेस्ट

अफगानिस्तान के टी20 कप्तान हैं राशिद

राशिद खान अफगानिस्तान के टी20 कप्तान हैं। राशिद, नबी और मुजीब जादरान अफगानिस्तान के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो IPL टीमों में नियमित रूप से शामिल हैं। राशिद अभी विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक मांग वाले टी20 क्रिकेटरों में से एक हैं। नबी और राशिद दोनों ने विश्व के नेताओं से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है, क्योंकि अफगानिस्तान पिछले दो दशकों में सबसे खराब सामाजिक-राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version