पंजाब का स्ट्रगल..लेकिन कप्तान KL Rahul टॉप पर

0
644
punjab struggle but captain kl rahul tops

बीती रात IPL-13 में 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने
KL Rahul 

अब तक व्यक्तिगत स्कोर में भी 132 नाबाद के साथ अव्वल

दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान KL Rahul का शानदार फॉर्म बीती रात मुंबई इंडियन्स के खिलाफ भी जारी रहा। मुंबई के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में राहुल ने 51 गेंद में 77 रन की पारी खेली। जीत के लिए भले ही पंजाब की टीम को संघर्ष करना पड़ा हो लेकिन राहुल के लिए व्यक्तिगत तौर पर आईपीएल 2020 अबतक शानदार रहा है।

एक मैच, दो Super Over, Punjab ने दी MI को मात

रविवार को KL Rahul ने जैसे ही अपनी पारी का 52वां रन बनाया वो आईपीएल-13 में पांच सौ रन के आंकड़े को पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। आईपीएल 2020 में KL Rahul 9 मैच की 9 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 75 के शानदार औसत और 135.61 के स्ट्राइक रेट से 525 रन बना चुके है। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं। उनके बल्ले से निकला शतक (132*) IPL में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ी व्यक्तिगत स्कोर है।

नतीजा जो हो..तीन रिकॉर्ड कर रहे है आज Dhoni का इंतजार

KL Rahul ने साल 2018 में पंजाब के लिए 14 मैच में 54.91 की औसत से 659 रन बनाए थे। इसके बाद 2019 में उन्होंने 53.90 के औसत से 14 मैतच में 593 रन बनाए थे। वहीं इस बार केवल 9 मैच में KL Rahul के 525 रन हो गए हैं। तीनों ही साल राहुल का औसत 50 से अधिक का रहा है। इससे पहले आरसीबी के लिए खेलते हुए चार सीजन में राहुल 39 मैच में 21.96 के मामूली औसत से केवल 725 रन बना सके थे।

लगातार तीन सीजन में बनाए 500 से ज्यादा रन

साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़ने के बाद KL Rahul की तकदीर भी बदल गई है। पंजाब से वो जब से जुड़े हैं हर सीजन में पांच सौ से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। KL Rahul रविवार को आईपीएल इतिहास में लगातार तीन सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और डेविड वॉर्नर जैसे बल्लेबाजों ने आईपीएल में रनों का अंबार खड़ा किया लेकिन इस तरह की कंसिस्टेंसी वो भी नहीं दिखा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here