IPL इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क, 24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा

494
Advertisement

दुबई। IPL Auction: ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टॉर्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल के मिनी ऑक्शन में स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, उनके लिए गुजरात ने भी आखिर तक बोली लगाई। लेकिन अंततः बाजी केकेआर के हाथ लगी। अन्य खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए में बिके। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। जिस समय कमिंस पर बोली लगी, उस समय वे ही सबसे महंगे खिलाड़भ् थे लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद ही मिचेल स्टॉर्क उनसे आगे निकल गए। वहीं दूसरी तरफ हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

Rishabh Pant: अभी पूरी तरह फिट नहीं है ऋषभ पंत, आईपीएल में वापसी पर खुद तोड़ी चुप्पी

अनकैप्ड समीर रिजवी पर करोड़ों की बारिश

यूपी टी-20 लीग में चमकने वाले 20 साल के अनकैप्ड बैटर समीर रिजवी के लिए बिडिंग वॉर देखने को मिला। उनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में लड़ाई चलती रही। आखिर में चेन्नई ने उन्हें बेस प्राइस से 42 गुना ज्यादा कीमत देकर 8.40 करोड़ रुपए में खरीद लिया। समीर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। रिजवी यूपी टी-20 लीग में टॉप रन स्कोरर रहे थे। समीर अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे महंगे बिके। वहीं विदर्भ के अनकैप्ड लेफ्ट हैंड बैटर शुभम दुबे को लेकर राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में बिडिंग वॉर देखने को मिला। उन्हें आखिर में राजस्थान ने ही बेस प्राइस से 29 गुना ज्यादा कीमत देकर 5.80 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

IND vs SA: आज इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, अय्यर की गैरमौजूदगी में बदल जाएगी प्लेइंग XI

मिचेल को 14 करोड़ में सीएसके ने खरीदा

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए। जबकि IPL Auction में रचिन रवींद्र महज 1.80 करोड़ में बिके। श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा भी 1.50 करोड़ में ही हैदराबाद का हिस्सा बने। जबकि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन अनसोल्ड रहे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में शुरुआती बिडिंग वॉर देखने को मिला। दिल्ली ने 9.60 करोड़ रुपए तक और मुंबई ने 10 करोड़ रुपए तक बोली लगाई। यहां से गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स में बिडिंग वॉर हुआ। आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

IPL 2024: आज ‘ऑक्शन डे’..333 खिलाड़ी, 10 फ्रेंचाइजी; लगेगा 262.95 करोड़ का दांव

हर्षल को 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा

स्लोअर बॉल स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल के लिए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स में बिडिंग वॉर हुआ। 10.75 करोड़ रुपए तक गुजरात ने बोली लगाई, उनके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स भी आ गया। पंजाब फिर भी आखिर तक टिका रहा और हर्षल को 11.75 करोड़ रुपए में खरीद लिया। वह IPL Auction 2024 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में बिडिंग वॉर हुआ। एक करोड़ रुपए से शुरू हुई उनकी बोली 10 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई। आखिर में उन्हें 11.50 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया।

WI vs ENG: मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर मंडराया खतरा, होटल के बाहर दनादन फायरिंग; हाई अलर्ट

IPL में इन्हें मिले खरीददार

– श्रीलंका के दिलशान मदुशंका को 4.60 करोड़ रुपए में मुंबई ने खरीदा।

– जयदेव उनादकट को 1.60 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने स्क्वॉड में शामिल किया।

– चेतन साकरिया को 50 लाख रुपए में कोलकाता ने खरीदा।

– भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव को 5.80 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

– शिवम मावी को लखनऊ ने 6.40 करोड़ में खरीदा।

– केएस भरत को 50 लाख रुपए में ही कोलकाता ने खरीदा।

– क्रिस वोक्स 4.20 करोड़ रुपए में पंजाब का हिस्सा बने।

– श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा को 1.50 करोड़ रुपए की बेस प्राइस में हैदराबाद ने खरीदा।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply