IPL Mega Auction: इस बड़ी घटना के कारण बीच में रोकनी पड़ी नीलामी

553
Advertisement

नई दिल्ली। आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) की एंकरिंग कर रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है। ऑक्शन को तुरंत रोक दिया गया है।

IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को दी शिकस्त, बेकार गई मिताली राज की हाफसेंचुरी 

ऑक्शन एक्सपर्ट हैं ब्रिटेन के ह्यूज

ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज फाइन आर्ट, क्लासिक और चैरिटी के ऑक्शन एक्सपर्ट हैं। वह 35 साल से भी लंबे समय से ऑक्शन करा रहे हैं और अब तक दुनिया भर 2500 से ज्यादा ऑक्शन करा चुके हैं। वह चैरिटी ऑक्शन के लिए दुबई, हॉन्गकॉन्ग, कैसाब्लांका, न्यूयॉर्क, मुंबई, मोंटे कार्लो, लॉस एंजिल्स और टोक्यो सहित 30 से अधिक शहरों में जा चुके हैं।

IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को दी शिकस्त, बेकार गई मिताली राज की हाफसेंचुरी 

श्रेयस 10 करोड़ी बैटर और हर्षल 10 करोड़ी बॉलर बने

इससे पहले IPL Mega Auction में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हैं श्रेयस अय्यर। अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ में खरीदा है। वे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। श्रेयस इस ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बन गए हैं। नीलामी में अब तक सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, पूर्व अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को, जिन्हें 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है। उनकी वैल्यू में 337% फायदा हुआ।

दिल्ली हाईकोर्ट: TTFI का निलंबन, प्रशासक की होगी नियुक्ति

यंगिस्तान पर बरसा पैसा, हर्षल को 53 गुना फायदा

इस IPL Mega Auction में यंगिस्तान पर भी धन वर्षा हुई। युवा ओपनर देवदत्त पडिक्कल को बेंगलुरु ने 7.75 करोड़ में खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले पडिक्कल की बोली 40 सेकंड में ही 4 करोड़ पार कर गई थी। इसी तरह हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, पिछले साल उनकी सैलरी 20 लाख थी यानी अब इसमें 53 गुना इजाफा हुआ है। नीतीश राणा को 8 करोड़ में केकेआर ने खरीदा

मनीष पांडे को हुआ नुकसान 

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले मनीष पांडे पर दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ ने बोली लगानी शुरू की। अंत में लखनऊ ने 4.60 करोड़ में मनीष को खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद में पांडे की सैलरी 11 करोड़ रुपए थी। कई बार इन पर सेल्फिश खेलने के आरोप लगते रहे हैं, लिहाजा बहुत बड़ी रकम हासिल नहीं कर सके। इनकी वैल्यू 58% कम हुई।

Share this…

Leave a Reply