IPL 2023: लगातार दो मैच और 200 प्लस का टारगेट चेस, MI ने रचा इतिहास

0
435
IPL 2023 pbks vs mi two consecutive successful 200 plus run chase of mumbai indians, creates new record

मुंबई। IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। जबकि पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया। फिर भी मुंबई की टीम ने आसानी से टारगेट को चेस कर लिया। मुंबई के बल्लेबाजों ने मैच में बहुत ही धमाकेदार खेल दिखाया। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई की टीम मैच जीतने में सफल रही और अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

लगातार 200 से अधिक टागेट चेस करने वाली पहली टीम

पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करते ही मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने आईपीएल में लगातार दो मैचों में 200 से ज्यादा का टारगेट चेस किया है। इससे पहले आईपीएल में कोई भी टीम ये करिश्मा नहीं कर पाई थी। IPL 2023 में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर चेस किया है। वहीं, मुंबई की टीम तीसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने एक ही सीजन 200 प्लस से अधिक रनों का टारगेट चेस किया है। मुंबई से पहले पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें ऐसा कर चुकी हैं।

IPL 2023: Mumbai Indians ने पंजाब को 6 विकेट से हराया, सूर्या और ईशान ने खेली कमाल की पारी

आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल रन चेस

224: राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, शारजाह, साल 2020

219: मुंबई इंडियंस बनाम सीएसके, दिल्ली, साल 2021

215: राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स, साल 2008

215: मुंबई इंडियंस बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2023

213: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई, साल 2023

213: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम आरसीबी, बैंगलोर, 2023

IPL 2023 Live: मैच के बीच बारिश बनी बाधा, बडोनी ने जड़ा अर्धशतक

सीजन में दो बार 200 प्लस रनों का टारगेट चेस करने वाली टीमें

2014: पंजाब किंग्स

2018: चेन्नई सुपर किंग्स

2023: मुंबई इंडियंस

IPL 2023 में विराट कोहली को तगड़ा नुकसान, 3 मैचों में लगी डेढ़ करोड़ की चपत

सबसे ज्यादा बार 200 प्लस रनों का टारगेट चेस करने वाली टीमें

पंजाब किंग्स: 5 बार

चेन्नई सुपर किंग्स: 3 बार

मुंबई इंडियंस: 3 बार

केकेआर: 2 बार

राजस्थान रॉयल्स: 2 बार

ACC Premier Cup: नेपाल ने जीता टूर्नामेंट, एशिया कप में अब भारत और पाकिस्तान से होगी टक्कर

मुंबई ने धमाकेदार तरीके से जीता मैच

पंजाब किंग्स ने मुंबई की टीम को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई इंडियंस ने बड़े आसानी से चेस कर लिया। मुंबई के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली। IPL 2023  के इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 66 रनों का योगदान दिया। वहीं, अंत में टिम डेविड और तिलक वर्मा ने भी आतिशी बल्लेबाजी। तिलक ने 10 गेंदों में 26 रन बनाए। इन खिलाडिय़ों की वजह से ही मुंबई की टीम मैच जीतने में सफल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here