IPL 2023: आज होंगी रोमांच की हदें पार, डबल हेडर के पहले मुकाबले में MI को SRH पर चाहिए बंपर जीत

0
306
IPL 2023 Live: Hyderabad gave Mumbai a target of 201 runs, century partnership between Mayank and Vivrant latest sports news in hindi

मुंबई। IPL 2023  के रोमांच के भी क्या कहने। ग्रुप स्टेज खत्म होने को है लेकिन अंतिम मैच तक प्लेऑफ की गुत्थी बरकरार है। आज लीग के आखिरी डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। ये मुकाबला वानखेडे मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में प्लेऑफ के टिकट से सनराइजर्स का तो कोई लेना देना नहीं लेकिन मुंबई इंडियंस का है। मुंबई इंडियंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वाला मैच अहम है, क्योंकि इससे उसके प्लेऑफ की उम्मीद जुड़ी है। मुंबई वालों को सबसे पहले तो ये मैच हर हाल में जीतना है। क्योंकि हारते ही उनकी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।

IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में LSG ने कोलकाता को 1 रन से हराया, लगातार दूसरे साल किया प्लेऑफ में प्रवेश

मुंबई जीत जाएं और आरसीबी हार जाए तो आराम से बन जाए बात

IPL 2023 की पॉइंट्स टैली में मुंबई इंडियंस के फिलहाल 14 अंक हैं। ऐसे में अगर वो सनराइजर्स हैदराबाद को हरा देते हैं तो उनके कुल 16 पॉइंट हो जाएंगे। हालांकि, प्लेऑफ में जाने का रास्ता तभी क्लियर होगा जब उनकी जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वाले अपना मैच गुजरात टाइटंस से हारेंगे।

IPL 2023: CSK ने दिल्ली को 77 रन से दी करारी शिकस्त, अब क्वालिफायर-1 में गुजरात से होगा सामना

हैदराबाद पर चाहिए होगी बड़ी जीत

ये तो हुआ मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में जाने का बन रहा एक समीकरण। दूसरा समीकरण ये है कि मुंबई इंडियंस की सनराइजर्स के खिलाफ जीत का अंतर इतना बड़ा हो कि आरसीबी अगर IPL 2023 का अपना आखिरी मैच जीत भी जाए तो भी नेट रनरेट को लेकर पेंच ना फंसे। बता दें कि दोनों टीमों की स्थिति तो जीत और हार के संदर्भ में लीग में एक जैसी है। लेकिन रनरेट के मामले में आरसीबी आगे है। आरसीबी के रन रेट को मुंबई इंडियंस के लिए पार करना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि इसके लिए उसे काफी बड़ी जीत चाहिए होगी। उदाहरण के लिए आरसीबी  अगर 1 रन से जीतती है अपना मैच तो मुंबई इंडियंस की जीत का अंतर 79 रन का होना चाहिए।

IPl 2023: जोस बटलर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, फिसड्डी बल्लेबाजों से भी बुरा हाल

आत्मसम्मान के लिए खेलने उतरेगी हैदराबाद

अब इतनी बड़ी जीत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दर्ज कर पाना आसान नहीं होगा। हैदराबाद के कप्तान ने पहले ही ये कह दिया है कि वो अब अपने आत्मसम्मान के लिए खेलेंगे। लेकिन, मुंबई इंडियंस बिना कोशिश के हार तो नहीं मानेगी। हैदराबाद ने IPL 2023 में अब तक 13 मैच खेले हैं। जिनमें उसे केवल चार में जीत और नौ मैचों में हार मिली। टीम के पास आठ अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here