IPL 2023: KKR हारी लेकिन रिंकू सिंह ने जीता दिल, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

0
279
IPL 2023 KKR vs lsg Kolkata knight riders lost match but rinku singh won hearts, broke many records

कोलकाता। IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग को पिछले कुछ सालों इन्क्रेडिबल प्रीमियर लीग के रूप में पहचान मिल रही है। दुनियाभर की सबसे पैसे वाली लीग तो पहले से ही ये है लेकिन खेल के बढ़ते स्तर और रोमांच ने इसकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए हैं। पिछले कुछ सीजन से आखिरी मैच तक प्लेऑफ दौर में खेलने वाली टीमों के नाम तय नहीं हो पाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर हो रहा है। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने आखिरी लीग मुकाबले में 1 रन के करीबी अंतर से हार के सामना करना पड़ा। लेकिन रिंकू सिंह ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से दिल जीत लिया।

IPL 2023: 3 टीमें प्लेऑफ में पहुंची, आज अंतिम स्थान की जंग; राजस्थान की लगेगी लॉटरी!

तोड़ा दिनेश कार्तिक का 6 साल पुराना रिकॉर्ड

रिंकू सिंह के लिए IPL 2023 का सीजन बेहद शानदार रहा। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैच की 14 पारियों में 6 बार नाबाद रहते हुए 59.25 के औसत और 149.53 के स्ट्राइक रेट से कुल 474 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े और नाबाद 67 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के जडक़र गुजरात के खिलाफ केकेआर को जीत दिलाकर उन्होंने इतिहास रच दिया। इसके साथ ही उन्होंने नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का दिनेश कार्तिक 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 2018 में कार्तिक ने 47.20 के औसत और 149.84 के स्ट्राइकरेट से कुल 472 रन बनाए थे।

IPL 2023: आज होंगी रोमांच की हदें पार, डबल हेडर के पहले मुकाबले में MI को SRH पर चाहिए बंपर जीत

जड़े 20वें ओवर सबसे ज्यादा छक्के

रिंकू सिंह ने IPL 2023 में पारी के 20वें ओवर में कुल 9 छक्के जड़े। इस लिहाज से वो आईपीएल इतिहास में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा 9 छक्के जडऩे वाले पहले खिलाड़ी बन गए। ऐसा लीग के इतिहास में एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी नहीं कर सके।

IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में LSG ने कोलकाता को 1 रन से हराया, लगातार दूसरे साल किया प्लेऑफ में प्रवेश

रिंकू ने लखनऊ के गेंदबाजों की बिखेर दी बखिया

25 साल के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह का बल्ला एक बार फिर मुश्किल वक्त में केकेआर के लिए चला। उन्होंने विरोधी गेंदबाजों की बखिया उधेडक़र रख दी लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार कराने और प्लेऑफ तक पहुंचाने से चूक गए। भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2023 का मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई लेकिन रिंकू सिंह एक बार प्रशंसकों के फेवरेट देश के नए लिटिल मास्टर बन गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here