Home Cricket Ipl IPL 2023: ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची बदली, डुप्लेसी का बड़ा...

IPL 2023: ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची बदली, डुप्लेसी का बड़ा कमाल

0
IPL 2023 changes in orange cap and purple cap list, Faf du Plessis first to reach 600 runs, stays on top

मुंबई। IPL 2023: सुपर संडे को आईपीएल 2023 के हुए दो मुकाबलों के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कुछ बदलाव देखने को मिले। हालांकि फाफ डुप्लेसी और राशिद खान अपनी-अपनी लिस्ट के टॉप पर बने हुए हैं। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में एक और अर्धशतक जड़ आईपीएल 2023 में 600 रनों का आंकड़ा पार किया, वह इस सीजन ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। वहीं राशिद खान सबसे अधिक 23 विकेट चटकाकर पर्पल कैप पर राज कर रहे हैं।

IPL 2023: हार के बाद CSK के सामने फंसा पेंच, मुंबई-लखनऊ को मिला बड़ा मौका!

टॉप 10 में पहुंचे राणा और रिंकू सिंह

सबसे पहले बात सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करते हैं। फाफ डुप्लेसी के अलावा डेवोन कॉन्वे, नितिश राणा और रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर इस सूची में आगे की ओर कदम बढिय़ा है। केकेआर के खिलाफ 30 रनों की पारी खेल कॉन्वे के नाम 498 रन हो गए हैं और वह तीसरे पायदान पर हैं। वहीं IPL 2023 में सीएसके के खिलाफ अर्धशतक जडऩे वाले नितीश राणा और रिंकू सिंह की टॉप-10 में एंट्री हो गई है। नितिश राणा 405 रनों के साथ 9वें तो रिंकू सिंह 407 रनों के साथ 8वें पायदान पर हैं।

IPL 2023: आज का मुकाबला GT vs SRH, गुजरात के निशाने पर प्लेऑफ का टिकट

IPL 2023 में ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाज

फाफ डुप्लेसी: 631 रन

यशस्वी जायसवाल: 575

डेवोन कॉन्वे: 498 रन

सूर्यकुमार यादव: 479 रन

शुभमन गिल: 475 रन

IPL 2023: KKR ने चेन्नई ने को 6 विकेट से हराया, रिंकू और नीतीश ने जमाए अर्धशतक

वरुण चक्रवर्ती पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 में आए

वहीं एक नजर IPL 2023 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों पर डालें तो, चेन्नई के खिलाफ दो विकेट चटकाने वाले वरुण चक्रवर्ती की एंट्री टॉप-5 गेंदबाजों में हो गई है। 13 मैचों के बाद अब उनके नाम 19 विकेट हो गए हैं। उनके इस प्रदर्शन से तुषार देशपांडे को नुकासन हुआ है। केकेआर के खिलाफ एक भी सफलता ना मिलने के बाद वह 6ठें पायदान पर खिसक गए हैं।

IPL 2023: राजस्थान की शर्मनाक हार, RCB ने 112 रन से दी करारी शिकस्त

IPL 2023 में पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप 5 गेंदबाज

राशिद खान: 23 विकेट

युजवेंद्र चहल: 21 विकेट

पीयूष चावला: 19 विकेट

मोहम्मद शमी: 19 विकेट

वरुण चक्रवर्ती: 19 विकेट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version