Home Cricket Ipl IPl 2023: जोस बटलर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, फिसड्डी बल्लेबाजों से भी...

IPl 2023: जोस बटलर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, फिसड्डी बल्लेबाजों से भी बुरा हाल

0
IPl 2023 5 ducks in a season for jos buttler and hat trick of zero, shameful record in all ipl seasons

मुंबई। IPl 2023: राजस्थान रॉयल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के लिए आईपीएल 2023 का सफर किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। 2022 में ऑरेंज कैप जीतने वाला यह इंग्लिश खिलाड़ी इस साल अपनी फॉर्म से जूझता नजर आया। सीजन-16 में खेले 14 मुकाबलों में बटलर के बल्ले से 28 की औसत से 392 रन निकले, वहीं 4 बार वह 50 रन का आंकड़ा भी पार करने में सफल रहे। हालांकि सीजन के अंत होते-होते उनके नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा जो आईपीएल के इतिहास में अभी तक किसी ने नहीं बनाया था। यह रिकॉर्ड है एक सीजन में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का।

IPL 2023: आज का दूसरा मुकाबला KKR vs LSG, लखनऊ के पास टॉप 2 में पहुंचने का मौका

शून्य पर आउट होने की लगाई हैट्रिक

जी हां, पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए IPl 2023 के 66वें मुकाबले में बटलर अपना खाता नहीं खोल पाए। इस सीजन उनके साथ 5वीं बार ऐसा हुआ है, वहीं आखिरी तीन मैचों में उन्होंने 0 पर आउट होने की हैट्रिक भी लगाई है। बटलर से ऐसा शर्मनाक प्रदर्शन करने की ना तो उनकी टीम और ना ही उनके फैंस को उम्मीद थी। आईपीएल के इतिहास में इससे पहले चार खिलाड़ी सीजन में 4 बार शून्य पर आउट हुए हैं, मगर बटलर ने 5 बार यह कारनामा कर इस सूची में टॉप कर लिया है।

IPL 2023: RR की जीत के बाद दिलचस्प हुई अंकतालिका, अब टीमों के सामने बड़ी जीत दर्ज करने की चुनौती

एक सीजन में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज

जोस बटलर: 5 (2023)

हर्षल गिब्स: 4 (2009)

मिथुन मन्हास: 4 (2011)

मनीष पांडे: 4 (2012)

शिखर धवन: 4 (2020)

IPL 2023: यशस्वी जायसवाल का बड़ा कमाल, आईपीएल का 15 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

पिछले सीजन में रहा था कमाल का प्रदर्शन

हैरानी की बात यह है कि IPl 2023 से पहले बटलर इस रंगारंग लीग में मात्र 1 ही बार शून्य पर आउट हुए थे। जी हां, 2016 में इस रंगारंग लीग में डेब्यू करने के बाद बटलर ने 2022 तक कुल 81 पारियां खेली जिसमें वह 1 ही बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे, मगर इस साल 14 मैचों में वह 5 बार 0 पर आउट हुए। बटलर के नाम पिछले सीजन 863 रन बनाने का रिकॉर्ड है, इस दौरान उन्होंने संयुक्त रूप से एक सीजन में सबसे अधिक 4 शतक ठोके थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version