मुंबई। IPL 2022 में अभी तक बेहद शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस आज लीग में अपना 8वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। यहां के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में भी अगर मुंबई हारी तो उसका लीग से बाहर होना तय हो जाएगा। लखनऊ की टीम ने अभी तक 4 मुकाबले जीते हैं और वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।
मुंबई के लिए IPL 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है। यह किसी ने नहीं सोचा था कि 5 बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इस साल एक जीत के लिए भी तरस जाएगी। मुंबई अभी तक खेले गए अपने सातों मुकाबले हार चुकी है।
India vs South Africa: टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, दिल्ली में पहला मैच
मुंबई के हर खिलाड़ी को देना होगा योगदान
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस में ऑक्शन के दौरान पूरी प्लानिंग के साथ टीम नहीं चुनी। अगर हार्दिक पंड्या को रिटेन नहीं किया जा रहा है तो बदले में उनके कद का दूसरा ऑलराउंडर चुना जाना चाहिए था। ट्रेंट बोल्ट के लिए मुंबई ने बोली भी नहीं लगाई, स्वाभाविक तौर पर अब जसप्रीत बुमराह फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट में अकेले पड़ गए हैं। राहुल चाहर के बदले भी मुंबई के पास कोई बेहतरीन स्पिनर दिखाई नहीं पड़ता। गलत टीम कॉन्बिनेशन के साथ कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म ने मुंबई को पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंचा दिया है।
रोहित शर्मा लगातार इस सीजन में बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं जिसका सीधा असर मुंबई की टीम पर पड़ा है। दूसरी तरफ इशान ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन बाद में उनका बल्ला भी खामोश ही नजर आ रहा है। इस मैच में मुंबई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है ऐसे में रोहित और इशान टीम को एक मजबूत शुरुआत देने की कोशिश करेंगे।
IPL 2022 प्ले-ऑफ और फाइनल मैचों का ऐलान, अहमदाबाद-कोलकाता में मुकाबले
पिछले मैच में टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से लड़खड़ाया था लेकिन तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेल कर टीम के स्कोर को कुछ हद तक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा से टीम को विस्फोटक पारी की उम्मीद होगी। कीरोन पोलार्ड के बल्ले से अब तक रन नहीं निकले हैं।
IPL 2022 में मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन-
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह।















































































