फाफ डु प्लेसिस को मिली RCB टीम की कमान, टीम ने मेगा ऑक्शन में 7 करोड़ में खरीदा था

0
316

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL2022) में इस बार दस टीमें भाग लेंगी। इन सभी टीमों ने अपने-अपने कप्तानों का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाफ डु प्लेसिस को टीम का नया कप्तान बनाया है। डु प्लेसिस पहली बार IPL में कप्तानी करते नजर आएंगे। RCB ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन्हें 7 करोड़ में खरीदा था। डुप्लेसिस इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लिहाजा वे पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होंगे।

Women’s World Cup में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं झूलन गोस्वामी 

डु प्लेसिस की वैल्यू 337% बढ़ी

ऑक्शन में फाफ के ऊपर RCB के अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने भी बोली लगाई थी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए डु प्लेसिस की सैलरी 1.60 करोड़ थी। अब उनकी वैल्यू 337% बढ़ गई है।

Women’s Cricket World Cup : भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से दी करारी शिकस्त

फाफ ही सही ऑप्शन

RCB के एक सूत्र ने बयान जारी कर कहा था कि- हम मैक्सवेल की स्थिति और उपलब्धता पर स्पष्टता का इंतजार कर रहे थे। अब, यह निश्चित है कि वह पहले कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे, ऐसे में फाफ सही ऑप्शन हैं।

Ind vs SL 2nd Test LIVE: 148 रन पर भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र OUT

फाफ के पास है कप्तानी की अनुभव

फाफ डु प्लेसिस को टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माना जाता है और इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की कप्तानी भी कर चुके हैं। अफ्रीका के लिए उन्होंने 37 टी-20 मैचों की कप्तानी की और 23 मुकाबले जीते, 13 में उनको शिकस्त का सामना करना पड़ा और 1 मैच टाई रहा। फाफ का जीत % 63.51 का रहा है।

IPL 2022 के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मैक्सवेल अगले महीने भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मेलबर्न में शादी करेंगे। अपनी शादी के कारण मैक्सवेल कुछ वक्त के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। इसी वजह से वो IPL 2022 सीजन के शुरुआती मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ नहीं जुड़ेंगे। मैक्सवेल ने 15 फरवरी को खुद इस बात की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here