Home Cricket IND vs SA: सुपरहिट जीत के सुपरस्टार..संजू, अर्शदीप और राहुल के कई...

IND vs SA: सुपरहिट जीत के सुपरस्टार..संजू, अर्शदीप और राहुल के कई दमदार रिकॉर्ड

0
IND vs SA 3rd odi KLRahul becomes 2nd Indian captain to win the ODI series, brilliant knock by sanju Samson, many records by arshdeep singh

जोहान्सबर्ग। IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भारत के नाम हो गई है। वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को उनके घर पर हराया है। टीम इंडिया ने यह सीरीज केएल राहुल की कप्तानी में खेली थी। विराट कोहली के बाद केएल राहुल दूसरे ऐसे कप्तान बन गए है जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को उनके घर पर हराया है। इस मुकाबले में भारत के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत की जीत में अहम रोल निभाया। भारतीय टीम के इस गेंदबाज ने इस दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

INDW vs AUSW : पहले दिन मजबूत स्थिति में भारत, 219 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया

अर्शदीप सिंह ने बनाया दमदार रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने तीसरे वनडे मुकाबले में 30 रन देकर 4 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा यह पांचवा सबसे बेस्ट प्रदर्शन है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर भी अर्शदीप सिंह का ही नाम है। IND vs SA सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 37 रन देकर 5 विकेट झटके थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अर्शदीप सिंह ने दूसरी बार 4 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किया है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे में ऐसा करने वाले वह पांचवे गेंदबाज बन गए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका में बाहर के किसी गेंदबाज द्वारा एक ही वनडे सीरीज में दो बार 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अर्शदीप सिंह का नाम शामिल हो गया है।

T20 WC 2024: भारत-पाक मुकाबले की टाइमिंग पर माथापच्ची, भारतीय दर्शकों के हिसाब से होगा अमरीका में मैच

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे मैचों में भारतीय तेज गेंदबाजों का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन

5/37: अर्शदीप सिंह, जोहान्सबर्ग, 2023

4/27: वेंकटेश प्रसाद, मुंबई डब्ल्यूएस, 1996

4/27: आवेश खान, जोहान्सबर्ग, 2023

4/29: मुनाफ पटेल, जोहान्सबर्ग, 2011

4/30: अर्शदीप सिंह, पार्ल, 2023

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को पछाड़कर आरसीबी ने बनाया रिकॉर्ड, बनी एशिया की सबसे पॉपुलर टीम

केएल राहुल ने 1 साल बाद लिया बदला

केएल राहुल भारत के सातवें कप्तान हैं जो अपनी टीम लेकर साउथ अफ्रीका में पहुंचे थे। साउथ अफ्रीका में किसी भी फॉर्मेट में सीरीज जीतना आसान नहीं होता है। IND vs SA 21 साल के वनडे बाइलेटरल सीरीज के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब भारत ने साउथ अफ्रीका में सीरीज फतह की है। भारतीय टीम पहली बार साउथ अफ्रीका में वनडे में बाइलेटरल सीरीज खेलने मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में गई थी जहां उसे 7 मैचों की सीरीज में 2-5 से हार मिली थी।

IND W vs AUS W: इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया की बारी, टीम इंडिया पड़ेगी भारी; इकलौता टेस्ट थोड़ी देर में

भारत का साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज में अब तक का रिकॉर्ड

इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीका में मेजबान टीम के खिलाफ 1992 में 7 मैचों की वनडे सीरीज 2-7 से गंवाई थी। तब टीम इंडिया के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे। साल 2006 में राहुल द्रविड़/ वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में भारत को 0-4 से हार मिली थी वहीं 2011 और 2013 में एमएस धोनी की अगुआई वाली टीम इंडिया ने वनडे सीरीज 2-3, 0-2 से गंवाई। कोहली की कप्तानी में भारत ने 2018 में 6 मैचों की वनडे सीरीज 5-1 से जीती वहीं केएल राहुल की कप्तानी में 2022 में 0-3 से गंवाई। 2023 में भारत ने राहुल की कप्तानी में 2-1 से IND vs SA वनडे सीरीज में बाजी मारी।

BAN vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, 2-0 से किया सीरीज पर कब्जा

संजू सैमसन ने शतक जड़ते ही रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में संजू सैमसन ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। संजू ने IND vs SA मैच में तूफानी शतक लगाया है। शतक लगाते ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। संजू केरल राज्य की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाले वह पहले खिलाड़ी बने हैं। संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत से बेहतरीन बल्लेबाजी करनी जारी रखी। उनका वनडे क्रिकेट में ये पहला शतक है। उन्होंने 110 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। उन्होंने 114 गेंदों में 108 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। संजू की गिनती बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। एक बार वह क्रीज पर टिक गए तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version