World Cup 2023: पाक ने बिगाड़े सेमीफाइनल के समीकरण, चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड-अफगान टीम से टक्कर

0
383
ICC World Cup 2023 India south africa enter semi final, new zealand, pakistan, afghanistan not confirm

नई दिल्ली। World Cup 2023 में लीग चरण के मुकाबले अंतिम दौर में चल रहे हैं। सेमीफाइनल की दौड़ में भारत और साउथ अफ्रीका अपनी सीट पक्की कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भी इंग्लैंड पर जीत के साथ सेमीफाइनल लगभग रिजर्व कर दी है लेकिन चौथे स्थान के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बारिश के कारण न्यूजीलैंड पर पाकिस्तान को मिली 21 रनों की जीत ने चौथे स्लॉट के सारे समीकरण बिगाड़ दिए हैं।

दरअसल, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पास अभी अंकतालिका में 8-8 अंक हैं लेकिन बेहतर रन औसत के आधार पर न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है। अब पेच यह है कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के 8-8 मैच हो चुके हैं जबकि अफगानिस्तान के 7 ही मैच हुए हैं। ऐसे में अभी सेमीफाइनल की दौड़ में तीनों ही टीमें शामिल हैं।

IND vs SA: भारत आज करेगा अफ्रीकी शेरों का शिकार! जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11

पॉइंट्स टेबल की वर्तमान स्थिति

World Cup 2023 में 14 पॉइंट्स के साथ भारत अभी टेबल टॉपर है। भारत ने 7 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। भारत को अभी 2 मैच और खेलने हैं। दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है। उसने 7 मैच खेले और 6 जीते हैं। उसके 12 पॉइंट्स हैं। उसके 2 मैच बाकी हैं। पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जो 7 में से 5 मैच जीत चुकी है और उसके 10 पॉइंट्स हैं। ऑस्ट्रेलिया को 2 मैच और खेलने हैं।

सेमीफाइनल के लिए न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के समीकरण

पाकिस्तान ने 8 मैच खेले हैं। 8 में से 4 मैच जीते और उसके 8 पॉइंट्स हैं। पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान 5वें नंबर पर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की रन रेट में अब बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। पाकिस्तान को अपना 9वां मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। जो लीग स्टेज में दोनों टीमों का आखिरी मैच होगा। वहीं न्यूजीलैंड का आखिरी लीग मैच श्रीलंका से है। ऐसे में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराना होगा अन्यथा यह दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपना आखिरी लीग मैच श्रीलंका से हार जाए। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान 10 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जा सकता है। अगर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हरा दिया तो फिर पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ बहुत बड़ी जीत की दरकार होगी, ताकि रन औसत के आधार पर वो चाथे स्थान पर पहुंच सके अन्यथा न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।

World Cup 2023: इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने 33 रन से दी मात
इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर

ऑस्ट्रेलिया से हारने के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंग्लैंड World Cup 2023 से बाहर हो गई है। इंग्लैंड 7 में से सिर्फ 1 मुकाबला ही जीत सकी है। 2 पॉइंट्स के साथ वो पॉइंट्स टेबल में आखिरी पोजिशन पर है। इंग्लैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पोजिशन और मजबूत कर ली है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के 10 पॉइंट्स हैं। उसे अगले मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने हैं। ऐसे में एक भी जीत के साथ उसका सेमीफाइनल खेलना तय हो जाएगा।

साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में एंट्री

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार के साथ ही अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद साउथ अफ्रीका भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका के 12 पॉइंट्स हैं। World Cup 2023 में अब 4 ही टीमें 12 या उससे ज्यादा पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। 14 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए पहले क्वालिफाई कर चुकी है। मौजूदा स्थिति में 12 पॉइंट्स सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ही हासिल कर सकती हैं। ऐसा इसिलए क्योंकि एक टीम के 10 पॉइंट्स हैं और दूसरी टीम के 8 पॉइंट्स हैं। दोनों के 2-2 मैच बाकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here