Women’s t20 World Cup: अब 2023 में होगा, ICC का फैसला

1569
Advertisement

Women’s t20 World Cup: कॉमनवेल्थ गेम्स के चलते ICC ने शेड्यूल बदला 

 

नई दिल्ली। वर्ष 2022 में होने वाला Women’s t20 World Cup फिर स्थगित हो गया है। आईसीसी अब इसका आयोजन फरवरी 2023 में करेगा। पहले यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में नवंबर 2022 में होना था। अब यह विश्व कप 9 से 26 फरवरी 2023 तक दक्षिण अफ्रीका में ही आयोजित किया जाएगा।

World Test Championship: पॉइंट्स के परसेंटेज से तय होंगे दोनों फाइनलिस्ट

आईसीसी के अनुसार जुलाई 2022 में काॅमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हो रहा है। 2022 में होने वाले कॉमन वेल्थ गेम्स में वुमन टी-20 को भी शामिल किया गया है। ऐसे में Women’s t20 World Cup के आयोजन को आगे बढ़ा दिया गया है। आईसीसी ने गुरुवार को कार्यकारिणी की बैठक में इसे 3 महीने आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। आईसीसी के अनुसार महिला खिलाड़ी जुलाई 2022 में काॅमन वेल्थ गेम्स में खेलेंगी। विश्व कप की तारीखें आगे बढ़ाने से अब उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। यही कारण रहा कि आईसीसी ने Women’s t20 World Cup के अधिकृत कार्यक्रम को फरवरी 2023 तक के लिए बढ़ा दिया। गौरतलब है कि यह पहली बार होगा जबकि काॅमनव वेल्थ गेम्स में क्रिकेट के किसी प्रारूप को जगह दी गई है।

बार्सिलोना में गड़बड़ियों के लिए मैं दोषी नहीं : Messi

इससे पहले आईसीसी ने 2021 जनवरी-फरवरी में न्यूजीलैंड में होने वाले वुमन वनडे वर्ल्ड कप को भी स्थगित कर दिया था। इसका आयोजन अब 2022 में न्यूजीलैंड में ही किया जाएगा। इससे पहले, इस साल ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित पुरुषों की टी-20 वर्ल्ड कप को भी कोरोना के कारण 2022 तक स्थगित कर दिया था। जबकि 2021 में पहले से प्रस्तावित पुरुषों की टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। वहीं 2023 में वनडे वर्ल्ड कप भी भारत में ही होगा।

Nations League: बेल्जियम भी सेमीफाइनल में

वुमन कॉमन वेल्थ गेम्स में 8 टीमें होंगी आमने-सामने

2022 में होने वाले काॅमन वेल्थ गेम्स में महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मेजबान इंग्लैंड को सीधे एंट्री दी गई है। 8 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में विश्व की टॉप-6 टीमों को सीधा प्रवेश दिया जाएगा। बाकी दो स्थानों के लिए क्वालिफायर गेम्स कराए जाएंगे। फिलहाल टीम इंडिया वर्ल्ड टी-20 रैंकिंग में तीसरे पायदान पर है। 2019 में ही महिला टी-20 क्रिकेट को काॅमन वेल्थ गेम्स में शामिल करने का फैसला किया गया था। आईसीसी और कॉमन वेल्थ गेम्स फेडरेशन (ब्ळथ्) ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी।

 

Share this…

Leave a ReplyCancel reply