Hardik Pandya होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, रोहित शर्मा की लेंगे जगह

0
126
Hardik Pandya will be the captain of Mumbai Indians in IPL 2024, replacing Rohit Sharma

मुंबई। Hardik Pandya: टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज हार्दिक पांड्या IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान की भूमिका में दिखाई देंगे। मुंबई इंडियंस प्रबंधन ने आज इसका औपचारिक ऐलान किया। Hardik Pandya को रोहित शर्मा की जगह कप्तानी सौंपी गई है। रोहित मुंबई को 5 बार आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं। ऐसे में टीम फ्रेंचाइजी रोहित को क्या भूमिका देने जा रही है, इस सवाल का जवाब अभी नहीं दिया गया है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने 19 दिन पहले पंड्या को गुजरात टाइटंस के साथ 15 करोड़ रुपए में ट्रेड किया था। पंड्या को लेकर दोनों फ्रेंचाइजी के बीच ऑल कैश डील हुई थी। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक को टीम का कप्तान बनाया जाएगा।

WI vs ENG: दूसरे टी20 में भी वेस्टइंडीज का जलवा, इंग्लैंड को 10 रनों से हराया; सीरीज में 2-0 की बढ़त

रोहित की जगह लेंगे हार्दिक

फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए कहा- ऑलराउंडर खिलाड़ी पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में कमान संभालने के लिए तैयार हैं। वे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले और सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की जगह लेंगे। मुंबई इंडियंस प्रबंधन ने कप्तानी के लिए रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पंड्या पर भरोसा जताया है। पंड्या ने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था। गुजरात की टीम 2022 के सीजन में चैंपियन बनी और 2023 में रनरअप रही। गुजरात टाइटंस ने पंड्या के जाने के बाद शुभमन गिल को कप्तान बनाया है।

FIH Junior Hockey WC: बारह पेनल्टी कॉर्नर; एक भी नहीं हुआ गोल, नतीजतन अब भारत करेगा कांस्य पदक के लिए संघर्ष

मुंबई के 5वें रेग्युलर कप्तान होंगे पंड्या

Hardik Pandya मुंबई इंडियंस के 5वें रेग्युलर कप्तान होंगे। उनसे पहले रोहित शर्मा, रिकी पोंटिंग, हरभजन सिंह और सचिन तेंदुलकर टीम की कप्तानी कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम ने अब तक 5 खिताब जीते हैं। फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा IPL टाइटल जीतने के मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बराबर है, चेन्नई ने भी 5 खिताब जीते हैं। साथ ही चेन्नई की टीम 6 बार रनरअप रही है, जबकि मुंबई इंडियंस एक ही बार रनरअप रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here