6 साल से घर में Test Series नहीं हारा ये देश

0
397

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को दी 269 रनों से मात

ब्राॅड बने मैन ऑफ़ द मैच-सीरीज, 500 विकेट का बनाया रिकाॅर्ड

 

मैनचेस्टर। इंग्लैंड-वेस्टइंडीज Test Series के आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 269 रन से हरा दिया है। इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड अपने घर में 6 साल से कोई Test Series नहीं हारा है। इस दौरान अब तक टीम ने 12 में से 8वीं द्विपक्षीय सीरीज जीती हैं, जबकि 4 ड्रॉ खेली हैं। पिछली बार जून 2014 में श्रीलंका ने 1-0 से हराया था। इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड 500 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे तेज गेंदबाज बन गए हैं।
इंग्लैंड ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम 197 रन ही बना सकी, जिससे इंग्लिश टीम को 172 रन की बढ़त मिल गई थी। इस लिहाज से इंग्लैंड ने दूसरी पारी 2 विकेट पर 226 रन बनाकर घोषित करते हुए 399 रन का टारगेट सेट किया था। इसके जवाब में विंडीज टीम दूसरी पारी में 129 रन पर ऑलआउट हो गई।

Test Series के आखिरी दोनों मैच इंग्लैंड ने जीते

Test Series के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। जबकि दूसरे मैच इंग्लैंड ने शानदार वापसी की थी और वेस्टइंडीज को 113 रन से हराकर सीरीज बराबर कर दी थी। कोरोनावायरस के कारण यह सीरीज बगैर दर्शकों के बायो-सिक्योर माहौल में खेली गई।


ब्रॉड बने मैन ऑफ द सीरीज

तीसरे मैच में 10 विकेट लेने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड को Test Series में मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहली पारी में उन्होंने 62 रन भी बनाए थे। ब्रॉड को वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज के साथ संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। ब्रॉड ने सीरीज के 4 पारी में 16 विकेट लिए हैं। वहीं, चेज ने चार पारी में 14 विकेट लेने के अलावा 6 पारियों में 157 रन भी बनाए हैं।

टेस्ट चैंपियनशिप में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड

Test Series जीतकर इंग्लैंड टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम के 226 पॉइंट हैं। इंग्लैंड ने चैम्पियनशिप के 12 में से 7 मैच जीते, 4 हारे और 1 ड्रॉ खेला है। वहीं, भारतीय टीम 360 पॉइंट के साथ टॉप पर काबिज है।

टीम             मैच   जीते   हारे   ड्रॉ   पॉइंट
भारत            9      7     2     0    360
ऑस्ट्रेलिया     10      7     2     1    296
इंग्लैंड          12     7      4     1    226
न्यूजीलैंड         7     3      4     0    180
पाकिस्तान       5     2       2     1    140
श्रीलंका          4     1       2     1      80
वेस्टइंडीज       5     1       4     0      40
द.अफ्रीका      7     1       6     0      24
बांग्लादेश       3     0        3     0       0

दूसरी पारी में 129 पर सिमटी विंडीज

मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 6 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। चैथा दिन बारिश के कारण धुलने के बाद पांचवें दिन विंडीज टीम ने आगे खेलना शुरू किया था। टीम के लिए शाई होप ने 31, शैमराह ब्रूक्स ने 22 और क्रैग ब्रैथवेट ने 19 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 5 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 4 विकेट लिए।

ब्रॉड 500 विकेट लेने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज

ब्रॉड ने अपने टेस्ट करियर के 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वे इंग्लैंड के दूसरे और वर्ल्ड के 7वें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के ब्रैथवेट को अपना 500वां शिकार बनाया है। संयोग वाली बात यह भी है कि इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन ने भी ब्रैथवेट को ही अपना 500वां शिकार बनाया था। एंडरसन ने 2017 में लॉर्डस टेस्ट के दौरान किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here