Home Cricket IPL 2024: बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे लीग, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज...

IPL 2024: बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे लीग, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर फोकस

0
CSK Confirmed Ben Stokes will not play in IPL 2024, focus on test series against India

मुंबई। IPL 2024: इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स IPL 2024 में नहीं खेलेंगे। ज्यादा वर्कलोड और फिटनेस मैनेजमेंट के कारण स्टोक्स ने यह फैसला लिया। इस खबर की पुष्टि स्टोक्स की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने की। CSK ने 2023 में स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।

सीएसके ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ज्यादा वर्कलोड और फिटनेस मैनेजमेंट के कारण IPL 2024 में नहीं खेलेंगे। सीएसके मैनेजमेंट आईपीएल से पहले भारत में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज और फिर जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के साथ इंग्लैंड के साथ अपने वर्कलोड को मैनेज करने के बेन के फैसले में बेन का समर्थन करता है। गौरतलब है कि 25 जनवरी से 11 मार्च 2024 तक भारत और इंग्लैंड के बीच भारत में ही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

IND vs AUS: गेंदबाजों पर सूर्यकुमार की दो टूक, अक्षर-अर्शदीप को दी नसीहत; मुकेश कुमार से दिखे खुश

आईपीएल 2023 में खेले महज 2 मैच

स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 की नीलामी में 16.25 करोड़ की भारी भरकम कीमत में खरीदा था। हालांकि वे टीम की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए और केवल 2 ही मैच खेल सके। स्टोक्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 और लखनऊ के खिलाफ 8 रन बनाए थे। इसके बाद चोटिल होने के कारण स्टोक्स आईपीएल के बाकी मैचों में सीएसके के लिए नहीं खेले और सीजन के बीच में ही स्वदेश लौट गए।ने लखनऊ के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में 18 रन खर्च कर दिए थे। चोटिल होने के कारण बीच सीजन में ही वे अपने वतन लौट गए थे।

IND vs AUS: छक्का जड़ने के बाद भी रिंकू सिंह को मिले 0 रन, यह नियम बना कारण

वनडे वर्ल्ड कप के लिए की रिटायरमेंट से वापसी

स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन World Cup 2023 खेलने के लिए इस बार उन्होंने फिर टीम में वापसी की। हालांकि गत चैंपियन इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में निराशाजनक अभियान का सामना करना पड़ा और वह टीम वर्ल्ड कप की अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही। 32 साल के स्टोक्स लीग स्टेज के पहले तीन मैच चोट के कारण नहीं खेल सके। लेकिन अंत में एक शतक और दो हाफ सेंचुरी के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, स्टोक्स ने वर्ल्ड कप के छह मैचों में से किसी में भी गेंदबाजी नहीं की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version