Home Cricket Cricket World Cup 2023: 27 सितंबर को भारत आएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम,...

Cricket World Cup 2023: 27 सितंबर को भारत आएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, हैदराबाद में खेलेगी वॉर्म-अप मैच

0
Cricket World Cup 2023: Pakistan cricket team will come to India on 27th September, will play warm-up match in Hyderabad

नई दिल्ली। Cricket World Cup 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत आने का वीजा मिल गया है। पडोसी देश की टीम 27 सितंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेगी। हैदराबाद में पाकिस्तान की टीम 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैच भी खेलेगी। पाकिस्तान इसी मैदान पर 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत की चिर प्रतिद्वंदी टीम 10 साल बाद भारत की सरजमीन पर खेलने आएगी। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2012-13 में भारत दौरा किया था। टीम के सभी मौजूदा खिलाड़ी पहली बार भारत आएंगे।

IND vs AUS 3rd ODI: राजकोट में नहीं खेलेंगे Axar Patel, शुभमन और शार्दुल को दिया आराम

वीजा देरी पर PCB ने जताई नराजगी

Cricket World Cup 2023 के लिए भारत आ रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारतीय वीजा प्राप्त करने में काफी समय लगा। वीजा प्राप्त करने की तारीख जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी, वैसे ही पाकिस्तानी टीम और PCB अधिकारियों के बीच बेचैनी बढ़ गई थी। वीजा के मिलने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय वीजा में देरी होने पर आईसीसी के प्रति अपनी नाराजगी जाताई थी। पाकिस्तानी बोर्ड ने आईसीसी को एक आधिकारिक ईमेल भेजा, जिसमें बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, क्या वीजा जारी करने में देरी विश्व कप की मेजबानी के समझौते का उल्लंघन है।

Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेटरों की धाक, श्रीलंका को रौंदकर जीता गोल्ड

दुबई में बॉन्डिग यात्रा कैंसिल की

Cricket World Cup 2023 से पहले हुई वीजा देरी के कारण पाकिस्तान की टीम ने दुबई में होने वाली टीम-बॉडिंग यात्रा को कैंसिल कर दिया था। अब पाकिस्तान सीधे हैदराबाद आएगी। जहां उसे प्रैक्टिस मैच में 29 सितंबर को न्यूजीलैंड से भिड़ना है। वहीं, दूसरा प्रैक्टिस मैच इसी ग्राउंड पर 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

Asian Games 2023 Live Blog: दहाई के आंकड़ों में पहुंचे भारत के पदक, शूटिंग में एक और कांस्य; विजयवीर फाइनल में पहुंचे

Cricket World Cup 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम(कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version