AUS vs NZ: खूब लड़ी लेकिन ऑस्ट्रेलिया से 5 रनों से हारी न्यूजीलैंड, रचिन का शतक बेकार

0
210
AUS vs NZ Live Cricket World Cup 2023 Match Australia beat New Zealand by 5 runs Australia vs New Zealand

धर्मशाला। AUS vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 के एक और बेहद रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रनों से शिकस्त दे दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 388 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में 389 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड ने जबर्दस्त संघर्ष किया लेकिन टीम 50 ओवर्स में 383 रनों के स्कोर तक ही पहुंच पाई और जीत से 5 रन पीछे रह गई। इस जीत में ऑस्ट्रेलिया ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किया। टीम ने लगातार तीसरे वनडे में 350+ स्कोर किया। ऑस्ट्रेलिया वनडे इतिहास में ऐसा करने वाली वनडे इतिहास की पहली टीम बनी है। अपने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 362 और नीदरलैंड के खिलाफ 399 रन बनाए थे।

रचिन ने ठोका वर्ल्ड कप का दूसरा शतक

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने इस मुकाबले में 89 बॉल पर 116 रन की पारी खेली। उन्होंने 77 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर की दूसरी सेंचुरी है। दोनों शतक वर्ल्ड कप में आए। रचिन वर्ल्ड कप में 24 साल से कम उम्र में दो शतक जमाने वाले दुनिया के दूसरे बैटर बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ही ऐसा कर सके हैं। रचिन की इस पारी की बदौलत ही न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया के इस बड़े स्कोर का पीछा करने की स्थिति में आया।

न्यूजीलैंड को पावरप्ले में दो झटके, स्कोर 73/2

389 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने तेज शुरुआत की। डेवोन कॉन्वे और विल यंग की जोड़ी ने जोश हेजलवुड के पहले ओवर में 21 रन निकाले, हालांकि पावरप्ले समाप्त होते-होते हेजलवुड ने दोनों को पवेलियन की राह दिखा दी। कीवी टीम ने 10 ओवर में दो विकेट पर 73 रन बनाए। इससे पहले, कीवी ओपर्नर ने आक्रामक रुख अपनाया। इस जोड़ी ने पहले 7 ओवर में 8.5 के रनरेट से रन बनाए। यहां टीम का स्कोर 60/0 रन था, लेकिन अगले 3 ओवर्स में न्यूजीलैंड की टीम ने 13 रन बनाने में ओपनर्स के विकेट खो दिए। जोश की बॉल पर दोनों कैच मिचेल स्टार्क ने पकड़े। कॉन्वे 28 और विल यंग 32 रन बनाकर आउट हुए।

World Cup 2023: पाकिस्तान की हार से भारत को नुकसान, पूरी तरह हिल गई अंकतालिका

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 388 रनों का विशाल स्कोर

AUS vs NZ मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 388 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 175 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। हेड ने World Cup 2023 के अपने पहले ही मैच में शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर ने 65 गेंद में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 81 रन बनाए। इसके बाद आए स्टीव स्मिथ अपने खाते में महज 18 रन ही जोड़ सके। यह तीनों विकेट ग्लेन फिलिप्स ने लिए।

World Cup 2023: हारते-हारते बचा दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया

अन्य खिलाड़ियों में मिचेल मार्श 36 रन, मार्नस लाबुशेन 18 रन बनाकर आउट हुए। जबकि जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन की तूफानी पारी खेली। जोश इंग्लिस ने 28 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन और कप्तान पैट कमिंस ने 14 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 37 रन बनाए। 49वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए। उन्होंने इंग्लिश और कमिंस के अलावा जाम्पा को आउट किया। बोल्ट और फिलिप्स के तीन-तीन विकेट के अलावा मिचेल सैंटनर ने दो विकेट लिए। हेनरी और नीशम को एक-एक विकेट मिला।

ट्रेविस हेड का शतक

विश्व कप 2023 का अपना पहला मैच खेल रहे ट्रेविस हेड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 59 गेंद में ही शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का चौथा शतक रहा। हेड चोटिल थे और इसकी वजह से शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, वह टीम के साथ जुड़े रहे। अब वापसी पर ही उन्होंने बड़ा धमाका किया। उन्होंने वॉर्नर के साथ पहले विकेट के लिए 117 गेंद में 175 रन की साझेदारी निभाई। 59 गेंद में शतक इस विश्व कप का तीसरा सबसे तेज शतक है। ग्लेन मैक्सवेल ने 40 और एडेन मार्करम ने 49 गेंद में शतक जड़ा था।

World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा करेंगे बड़ा धमाका, बस बनाने हैं इतने रन

ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत

वर्ल्ड कप के इस AUS vs NZ अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने तेज शुरुआत दिलाई है। 15 ओवर्स की समाप्ति तक टीम के खाते में 151 रन जुड़ चुके थे और एक भी विकेट का पतन नहीं हुआ था। इस दौरान वॉर्नर ने 74 और हेड ने 73 रन अपने खाते में जोड़े। वॉर्नर ने महज 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह वॉर्नर का इस वर्ल्ड कप में लगातार 50 से अधिक का स्कोर रहा।

AUS vs NZ : दोनों टीमें इस प्रकार हैं

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here