Home Cricket Ashes 2023: स्टीव स्मिथ का लॉर्ड्स में डबल धमाल, फैब-4 में की...

Ashes 2023: स्टीव स्मिथ का लॉर्ड्स में डबल धमाल, फैब-4 में की एंट्री

0

लंदन। Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर एशेज सीरीज 2023 का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले खेलते हुए पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन कंगारू टीम ने 5 विकेट खोकर 339 रन बना लिए थे। धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपना 38वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया और 32वें शतक की ओर कदम बढ़ाए। स्टंप्स तक स्मिथ 85 और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 11 रन बनाकर नाबाद थे। स्टीव स्मिथ ने इस पारी में जहां अपने 9000 टेस्ट रन पूरे किए थे। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई।

ICC Rankings: सिकंदर और पूरन ने लगाई लंबी छलांग, World Cup Qualifier में जारी है जबरदस्त प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 15 हजार रन

स्टीव स्मिथ ने Ashes 2023 की इस पारी में अपने 84 रन पूरे करते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 रनों का आंकड़ा छू लिया। वह ऐसा करने वाले 9वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने। वहीं ओवरऑल दुनियाभर में ऐसा करने वाले वह 41वें खिलाड़ी हैं। स्टीव स्मिथ ने साल 2010 में टी20 फॉर्मेट से अपना डेब्यू किया था। करियर की शुरुआत उन्होंने एक स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर की थी। लेकिन किसने सोचा था कि आज वह दुनिया के टॉप-4 बल्लेबाज यानी फैब-4 में से एक बन जाएंगे। आपको बता दें कि फैब-4 में विराट कोहली, जो रूट, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ की गिनती होती है।

TNPL 2023 में वॉशिंगटन सुंदर का धमाल, अपनी टीम को जितवा दी हारी हुई बाजी

फैब-4 में किसने बनाए कितने इंटरनेशनल रन?

विराट कोहली: 25385 रन (498 मैच, 557 पारी)

जो रूट: 18268 रन (321 मैच, 417 पारी)

केन विलियमसन: 17142 रन (342 मैच, 402 पारी)

स्टीव स्मिथ: 15001 रन* (304 मैच, 351 पारी)

SAFF Championship: जीत की कगार पर था भारत, अनवर अली के आत्मघाती गोल से मुकाबला ड्रॉ

स्मिथ ने लॉर्ड्स में बनाया एक और रिकॉर्ड

इससे पहले स्टीव स्मिथ ने Ashes 2023 की इसी पारी में 31 रन बनाते ही अपने 9000 टेस्ट रन पूरे कर लिए थे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 174 पारियों में 9000 रन पूरे किए हैं। वहीं उनसे पहले कुमार संगकारा ने 172 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 176 पारियों में 9000 रन पूरे किए थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version